Hindi

इन वजहों से कभी नही जुड़ सका अर्जुन कपूर का उनकी सौतेली मां श्रीदेवी से रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मेकर बोनी कपूर के बेटे हैं इसमे कोई दो राय नही है की अर्जुन कपूर अपने पापा बोनी कपूर के काफी करीब हैं और उनके साथ कई जगहों पर नज़र आते हैं लेकिन अर्जुन कपूर को आपने कभी भी उनकी सौतेली मां श्रीदेवी और उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ नही देखा होगा। जिसकी एक सबसे खास वजह थी की अर्जुन कपूर श्रीदेवी को कभी भी अपनी मां नही मानते थे। ना ही उन्होनें कभी श्रीदेवी या उनकी बेटियों के साथ किसी तरह का कोई रिश्ता रखने की कोशिश की। अर्जुन बोनी कपूर के करीब तो हमेशा रहे लेकिन श्रीदेवी को कभी अपनी मां नही मान सके।

अर्जुन कपूर नें एक इवेंट के दौरान यह बात कही थी की वो श्रीदेवी और उनकी बेटियों से कभी नही मिलते और ना ही कभी एक साथ समय बिताते हैं। अर्जुन कपूर की श्रीदेवी और उनकी बेटियों से बेरूखी की सबसे बड़ी वजह अर्जुन का उनकी मां मोना कपूर से भावनात्मक जुड़ाव होना है। अर्जुन कपूर नें एक इंटरव्यू के दौरान इमोशनल होते हुए कहा था कि उन्हें यकीन नही होता की उनकी मां उनके करियर के सबसे बड़े मौके पर उनके साथ नही हैं। उनकी कामयाबी देखने के लिए। आपको बता दें की अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इशकजादे रिलीज़ होने के कुछ ही दिनों पहले अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की मौत हो गई थी। अर्जुन नें बताया कि वो चाहते थे कि उनकी मां देखें की उनके बेटे नें अपनी अलग पहचान अपने दम पर बना ली है, अपना घर खरीद लिया है अर्जुन नें बताया की जब उनकी मां उन्हें छोड़कर गईं तो उनकी छोटी बहन अनशुला उन्हें संभालने के लिए थीं और उन्होनें ही अपनी जॉब की परवाह ना करते हुए उनके साथ रहीं।

अर्जुन नें एक न्यूज़ पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में यह बात भी कही की आप उस बच्चे के डर का अंदाज़ा लगाइए जो 11 साल की उम्र तक अपने पिता के साथ रहता है और उसके बाद 25 साल तक अपनी मां के साथ रहता है जिसके लिए उसकी मां ही उसकी रीड की हड्डी हैं और अचानक से एक दिन उसकी मां इस दुनिया से चली जाती हैं। ऐसे वक्त में उसका पिता उसके साथ नही होता सिर्फ उसकी छोटी बहन उसके साथ होती है जो पहाड़ की तरह उसकी मुश्किलों के सामने खड़ी रहती है।

अर्जुन नें अनशुला के बारे में बताते हुए कहा कि अनशुला उनकी बेटी की तरह हैं जिसका ख्याल उन्हें रखना था वो दिल्ली से अमेरिका जा रहीं थीं जॉब के लिए लेकिन अर्जुन के लिए वो सब कुछ छोड़कर मुंबई आ गईं और उनकी दवाइयों से लेकर अपने भाई की हर छोटी-छोटी चीज़ों का खयाल रखतीं हैं।

 

Related Articles

Back to top button