Hindi

इन देशों में बिना वीज़ा के आराम से घूमने जा सकते हैं भारतीय जानें

 अपनी भाग दौड़ की जिंदगी में काम  से दूर हर कोई कुछ समय शांति से बिताना चाहता है किसी अच्छी सी जगह पर जाकर इतना ही नही अक्सर हमारा मन भी करता है की हम भी देश से बाहर की दुनिया देखें लेकिन ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल आती है बीज़ा लेने की बीज़ा की मंहगी फीस और मारा मारी के चलते अक्सर ही हम अपना मन मार लेते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं की नेपाल के अलावा भी ऐसे कई देश हैं जहां घूमने जाने के लिए आपको किसी भी तरह के वीज़ा की जरूरत नही है

1-द्वीपों का देश मैक्रोनेशिया

मैक्रोनेशिया को अाप द्वीपों का देश भी कह सकते हैं पश्चिमी प्रशांत महासागर में बसे इस देश में तकरीबन 600 छोटे द्वीप हैं। इन 600 द्वीपों में 4 प्रमुख द्वीप हैं। यह देश अपने पाम से घिरे बीचों के लिए दुनिया भर में फेमस है तो अगर आप इस भाग दौड़ और काम की टेंशन से दूर प्रकृति की गोद में कुछ समय अकेले या अपनों के साथ बिताना चाहते हैं मैक्रोनेेशिया एक अच्छा उपाय है। आपको बता दें की इस देश में आप पूरे 1 महीने तक बिना वीज़ा लिए घूम सकते हैं।

2- लाओस

दक्षिणी एशियाई देश लाओस  चीन और म्यानमार के पड़ोस में बसा एक छोटा सा देश है यहां की खूबसूरत और हरी भरी हसीन वादियां जितनी मनमोहक है यहां क ऐतिहासिक तथ्य भी उतना ही रोचक है दक्षिण एशिया के इस छोटे से हरे भरे देश में कोई भी भारत का नागरिक बिना वीज़ा और बिना किसी रोक टोक के कहींं भी घूमने जा सकता है।

3- मकाउ

एशिया का लॉसवेगास  कहा जाने वाला मकाउ भारत के पड़ोसी देश चीन के किनारे पर पर्ल नदी के डेल्टा के करीब बसा हुआ है आपको बता दें की मकाउ दुनिया भर के सबसे अमीर देशों की गिनती में शामिल है यह देश बड़े-बड़े कसीनों और मॉल के लिए दुनिया भर में जाना जाता है यहां भी घूमने जाने के लिए आपको वीज़ा की जरूरत नही है।इन देशों के अलावा जॉर्डन,इक्वाडोर, वानुआतु जैसे कुछ अन्य देश भी हैं जहां घूमने जाने के लिए वीज़ा की अावश्यक्ता नही होती।

Related Articles

Back to top button