Hindi

आखिर क्यों बोनी कपूर नें अपने बेटे अर्जुन कपूर को गे समझ लिया था जानिए वजह

बॉलीवुड के स्मार्ट एंड हैंडसम एक्टर अर्जुन कपूर श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग के बाद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मुबारकां के प्रमोशन में लगे हुए हैं चेतन भगत के नोबेल पर बनी फिल्म टू स्टेट्स और हॉफ गर्लफ्रेंड दोनों ही फिल्मों नें बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की और अर्जुन के फिल्मी करियर में चार चांद लगा दिए हालही में फिल्म मुबारकां के प्रमोशन के दौरान अर्जुन नें अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे सच का खुलासा किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल अर्जुन नें अपने पापा बोनी कपूर का ज़िक्र करते हुए बताया की कैसे कब और क्यों पापा बोनी कपूर को अर्जुन के बारे में ये गलत फेहमी हो गई की अर्जुन गे हैं।

अर्जुन के पिता बोनी कपूर अर्जुन के  स्कूल के दिनों में उस वक्त उनकी ज्यादा फिक्र करने लगे जब वो अर्जुन को पूरे समय उनके दोस्तों के साथ घूमते और मस्ती करते देखते अर्जुन दोस्तों के साथ अक्सर ही नाइट आउट पर जाते वो भी अपने पिता की कार लेकर अर्जुन के पिता को सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये लगती थी की 11-12 की क्लास में पहुंचने के बाद भी अर्जुन के दोस्तों की गैंग में कोई लड़की शामिल नही थी और ना ही लड़कियों में अर्जुन की कोई खास दोस्त थी।

पिता बोनी कपूर सोच में पड़ गए और आखिरकार एक दिन अर्जुन से पूछ ही लिया की क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है अर्जुन नें फौरन पिता के सवाल का जवाब देते हुए कहा की नही उनकी कोई गर्लफ्रेंड नही है और ना ही उनके पास गर्लफ्रेंड बनाने का वक्त है उन्हें गर्लफ्रेंड बनाने में कोई दिलचस्पी नही है । अर्जुन ने कहा की वो अपने दोस्तों के साथ ही समय बिताना पसंद करते हैं उन्हें गर्लफ्रेंड की जरूरत नही अर्जुन के ऐसे जवाब से बोनी को लगने लगा की कहीं उनका बेटा गे तो नही है । आपको बता दें की अर्जुन नें 12 वीं क्लास में फेल होने के बाद अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अर्जुन कल हो ना हो और वांटेड जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डॉयरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

आपको बता दें की अर्जुन की फिल्म मुबारकां इसी महीने 28 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button