Hindi

अपनी लेडी लव अनुष्का को किस नाम से बुलाते हैं विराट जानिए

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली और बॉलीवुड ब्यू्टी अनुष्का शर्मा के प्यार के चर्चे बीते 2-3 सालों से लगातार मीडिया की सुर्खियों में चलते रहे हैं। विराट और अनुष्का के फैंस अपने इस फेवरेट जोड़े से जुडी खबरों को बड़ी ही उत्सुकता के साथ पढ़ते हैं। अनुष्का और विराट पहले तो हमेशा ही यही कोशिश करते की वो अपने रिलेशनशिप की खबरों को मीडिया से दूर रखें लेकिन हालही में अनुष्का के बॉयफ्रेंड विराट नें  सबके सामने खुलकर अपने प्यार और अनुष्का के बारें में बात की।

हालही में विराट फिल्म अभिनेता आमिर खान के एक स्पेशल दिवाली चैट शो में पहुंचे जहां विराट नें अपने और अनुष्का के रिश्ते को लेकर खुलकर ढेर सारी बातें कीं। विराट ने अनुष्का का निकनेम भी बताया। शो के होस्ट आमिर खान से हुई बातचीत में विराट ने गर्लफ्रेंड अनुष्का का निक नेम भी बताया विराट नें बताया की वो अनुष्का नुश्की के नाम से बुलाते हैं।

विराट नें जिस अंदाज़ के साथ अपनी लेडी लव का नाम नुश्की पुकारा उससे ये बात साफ हो गई की अनुष्का शर्मा का निकनेम ‘नुश्की’ है। विराट नें आमिर से बातों ही बातों में कहा की उनकी नुश्की बेहद इमानदार हैं और उनकी ये खूबी विराट को बेहद पसंद है। आमिर नें जब विराट से ये पूछा की उन्हें अनुष्का की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है इस पर विराट नें बताया की नुश्की की ईमानदारी के साथ-साथ उनका केयरिंग नेचर भी बेहद खूबसूरत लगता है।

विराट अनुष्का के बारे में उनकी ना पसंद की बात कहते हुए बताया की अनुष्का हमेशा ही 5 से 7 मिनट लेट होतीं हैं विराट को ये इंतज़ार अच्छा नही लगता वैसे आपको बता दें की हालही में ज़ी टीवी पर आने वाले इस चैट शो का टीज़र रिलीज़ किया गया जिससे अनुष्का के इस निक नेम का खुलासा हुआ विराट नें इस चैट शो के दौरान ये भी कहा की उनके परिवार में कोई नही चाहता था की वो क्रिकेटर बनें।

 

Related Articles

Back to top button