Hindi

अनुष्का से उम्र में छोटे हैं विराट , जानिए इन जोड़ों की उम्र में है कितना अंतर

बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में शुमार दीपिका पादुकोणं और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं ये दोनों ही सितारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं  बॉलीवुड के हॉटेस्ट लव बर्ड जल्द रिलीज़ हो रही फिल्म पद्मावत में एक साथ नजर आने वाले हैं खबरों की मानें तो विराट अनुष्का के बाद अब इस प्रेमी जोड़े के शादी की खबरें आ रहीं हैं।

वैसे इसी के साथ ही आपको बता दें की रणवीर की लेडी लव दीपिका उम्र में उनसे एक साल छोटी हैं।

कुछ समय पहले ही विराट और अनुष्का की शादी इटली में हुई दोनों नें शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी की आपको बता दें कि विराट अनुष्का से 6 महीने बड़े हैं।

अब बॉलीवुड के जुनियर बच्चन को ही ले लीजिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत शादीशुदा जोड़ियों में से एक है अभिषेक से ऐश्वर्या 3 साल बड़ी हैं।

बॉलीवुड के सबसे हॉटेस्ट कपल में एक और नाम है जो टॉप पर है जी हां बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का करण बिपाशा से 4 साल छोटे हैं। इसी के साथ ही ये भी बताते चलें की बिपाशा करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं।

बॉलीवुड नवाब सैफ अली खान ने पहले बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी अमृता सैफ से 12 साल बड़ीं थीं अमृता से तलाक लेने के कुछ सालों बाद सैफ अली खान नें बॉलीवुड बेबो करीना कपूर से शादी की करीना सैफ से उम्र में पूरे 12 साल छोटी हैं। वैसे क्रिकेट और बॉलीवुड में ऐसी और भी कई जोड़ियां हैं जिनके उम्र के बीच काफी लंबा अंतर होने के बाद भी उनकी शादी लंबे समय तक रही और अाज भी है इन जोड़ियों सबसे पहला नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का है सचिन अपनी डॉक्टर वाइफ अंजली से उम्र में 5 साल छोटे हैं।

Related Articles

Back to top button