Hindi

अनुष्का शर्मा का ये देसी लुक देख विराट भी हो जाएंगे हैरान देखें अनुष्का ये देसी अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज़ हो रहा है। परी के अलावा अनुष्का जल्द बॉलीवुड में वरूण धवन के साथ फिल्म सुई धागा में नज़र आने वाली हैं अनुष्का का इस फिल्म में आप ऐसा देसी अवतार देखेंगें जो इससे पहले आपने कभी नही देखा होगा।

अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को देख खुद उनके पति विराट भी उन्हें पहचान नही पाएंगे। अनुष्का की ये तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म सुई धागा के सेट पर ली गई है। शूटिंद के दौरान ली गईं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

वरूण धवन फिल्म में एक टेलर के किरदार में दिखाई देंगे वहीं अनुष्का और वरूण को आपने इससे पहले ऐसे देसी अवतार में कभी नही देखा होगा। वरूण और अनुष्का इस फिल्म में दोनों ही मामूली गांव के व्यक्ति के रोल में दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें की अनुष्का और वरूण की फिल्म सुई धागा की शूटिंग इन दिनों मध्यप्रदेश के चंदेरी में चल रही है।

दम लगा के हइशा जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके मशहूर निर्देशक शरद कटारिया फिल्म सुई धागा का निर्देशन कर रहे हैं अनुष्का और वरूण की फिल्म सुई धागा भी इसी साल रिलीज़ हो रही है। बहरहाल अनुष्का का ये देसी अवतार देख उनके फैंस ही नही उनके पति विराट भी हैरान रह जाएंगे की ये उनकी वाइफ हैं या किसी गांव की कोई साधारण सी महिला। अनुष्का और वरूण के इन किरदारों की गंभीरता को देखते हुए आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की अनुष्का और वरूण दोनों अपने कैरेक्टर को लेकर कितने सीरियस हैं। अनुष्का के इस नए लुक की चर्चा हर तरफ चर रही है वहीं उनकी फिल्म परी कल रिलीज़ हो रही है परी नॉट ये फेरी टेल में अनुष्का का भूतिया रोल देख कोई भी डर जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button