Hindi

कभी इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षित, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार माधुरी दीक्षित आज किसी शख्सियत की मोहताज नहीं हैं। माधुरी दीक्षित ऐसी अदाकारा हैं जिनके साथ काम करने का सपना हर डायरेक्टर प्रोडूसर करते थे। माधुरी के साथ काम करने का मतलब था उनका फिल्मी करियर सफल माना जाना। माधुरी दीक्षित के दीवानों की संख्या न सिर्फ भारत में हैं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी खूबसूरती और उनके मुस्कान के दीवाने भरे हुए हैं।क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षितआज के समय की अभिनेत्रियां भी माधुरी दीक्षित जैसी एक्टिंग और डांस करने की कोशिश करती हैं। एक छोटे से मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। माधुरी ने अपनी जिंदगी में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खासकर माधुरी दीक्षित के मुस्कान के हर कोई कायल हैं। आज के समय में भी जबकि माधुरी दीक्षित 51 वर्ष की हो चुकी हैं, किसी को एकबार मुस्कुरा कर देख ले तो सामने वाला इंसान उन पर फिदा हो जाता है।
क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षितबॉलीवुड इंडस्ट्री की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक समय में भारत के जाने-माने क्रिकेटर अजय जडेजा से बेइंतहा मोहब्बत करती थीं। एक मैगजीन के लिए माधुरी दीक्षित की मुलाकात अजय जडेजा से हुई थी। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया था। वो ऐसा दौर था जब अजय जडेजा का क्रिकेट में खासा दबदबा हुआ करता था।
क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षितगुजरात के एक बहुत ही रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं अजय जडेजा। माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा दोनों एक-दूसरे के हमसफर बनने के सपने देखा करते थे।

क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षितपहली ही नजर में जब माधुरी ने अजय जडेजा को देखा तो उनसे बहुत इंप्रेस हो गई थीं और खुद को उनके प्यार में पड़ने से रोक नहीं पाईं। उन दिनों माधुरी और अजय के प्यार के चर्चे सुर्खियों में बने रहते थे। इसके बाद माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा के मिलने का सिलसिला बढ़ने लगा और उधर अजय जडेजा का खेल के प्रति रुझान कम होने लगा।माधुरी दीक्षितजडेजा का खेल के प्रति रुझान कम होता देख उनके परिवार वाले काफी नाराज होने लगे। फिर वो दौर भी आया जब अजय जडेजा के फिक्सिंग का प्रकरण सामने आ गया। इसके बाद जडेजा पूरी तरह फंसते चले गए और धीरे-धीरे माधुरी से दूरियां बढ़ने लगी और जल्द ही अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित का रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया।
माधुरी दीक्षितआखिरकार माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने से शादी कर ली और अमेरिका चली गईं। अब माधुरी दीक्षित वापस भारत लौट चुकी हैं और फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सक्रिय भी हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button