HindiNews & Gossip

पटौदी पैलेस में ज़ोर शोर से चल रही है छोटे नवाब तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां !

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर का जन्मदिन बस दो दिन की दूरी पर है। मगर उनके जन्मदिन को मनाने की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है। 20 दिसंबर को वह पुरे एक साल के हो जायेंगे। और यह पुरे कपूर परिवार और पटौदी खानदान के लिए बहुत ही खुशी की बात है। हाल ही में सैफ और करीना की अपने बेटे तैमूर के साथ कुछ फोटो सामने आयी थी जिसमे वह तैमूर का जन्मदिन मनने के लिए हरयाना रवाना हो गए थे। और अब वह पटौदी पैलेस में तैमूर का पहला जन्मदिन मनाने के लिए बहुत ही ज़्यादा व्यस्त है।

जन्मदिन की तैयारियों की कुछ फोटो आप यहाँ देख सकते है। करिश्मा कपूर ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस से आप तैमूर के जन्मदिन की कुछ झलकियां देख सकते है।

आप को बता दें फ़िलहाल इस समय करीना की बहन करिश्मा कपूर भी अपने दूसरे फॅमिली मेंबर्स के साथ पटौदी पैलेस में मौजूद है। उन्होंने तैमूर के जन्मदिन की सजावट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिस से वहाँ की सजावट का आप थोड़ा बहुत अंदाज़ा लगा सकते है। सोहा अली खान की बुक लांच के समय सैफ और करीना से उनके बेटे की जन्मदिन की सेलिब्रेशन को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे। जिनका उन्होंने जवाब तो नहीं दिया था मगर उन्होंने इस बात को हंसी में टाल दिया था।

कुछ वक़्त पहल ही करिश्मा कपूर से भी इस बारे में सवाल किया गया था की तैमूर के बर्थडे के लिए सैफ और करीना के क्या प्लांनिंग्स है तब उन्होंने बताया था, “हाँ, तैमूर का जन्मदिन नज़दीक आ रहा है और यह हमारे लिए बहुत ही स्पेशल मोमेंट है। परिवार उस मोमेंट के लिए बहुत ही ज़्यादा एक्ससिटेड और व्याकुल है। हमारा एक छोटा सा फॅमिली गेट टुगेदर का प्लान है और हमने कोई भी बड़ी सेलिब्रेशन की प्लानिंग नहीं की है।”

तैमूर के जन्मदिन की ताज़ा जानकारी के लिए हमारे पेज से जुड़े रहिये और अपने कमेंट के ज़रिये आप हमे अपने सुझाव भी दे सकते है।

Related Articles

Back to top button