Hindi

शक्ति कपूर ने खोले बेटी श्रद्धा की शादी के राज, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर जो खासकर अपने नेगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। शक्ति कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो ना सिर्फ नेगेटिव रोल को भली-भांति निभाते हैं बल्कि कॉमेडी किरदार में भी बखूबी जान डाल देते हैं। उनकी अदाकारी फिल्म में काफी अहम होती है।

पिता की तरह उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी एक बेहतरीन अदाकारा हैं उन्होंने अपने अभिनय क्षमता से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। श्रद्धा कपूर हमेशा से ही अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में शक्ति कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान जब श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने दिल की सारी बात मीडिया से बताई।

शक्ति कपूर

गौरतलब है कि जल्द ही शक्ति कपूर की फिल्म ‘जर्नी ऑफ कर्मा’ आने वाली है। इस फिल्म में वो एक अहम किरदार में नजर आएंगे। इसी फिल्म के पोस्टर लॉन्च के दौरान शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की शादी से जुड़े सवाल का खुलकर जवाब दिया।

शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा की मीडिया के सामने जमकर तारीफ की। शक्ति कपूर मानते हैं कि श्रद्धा अपने प्रोफेशन से बहुत प्यार करती हैं और अपने काम के लिए जमकर मेहनत करती हैं। श्रद्धा बहुत मैच्योर हैं इसलिए वो अपनी शादी को लेकर भी फैसला खुद ही करेंगी कि उन्हें किस व्यक्ति से शादी करनी है। श्रद्धा हमारी तरफ से पूरी तरह आजाद है अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के लिए।

श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर आगे कहते हैं कि ‘फिलहाल तो श्रद्धा अपने काम में पूरी तरह व्यस्त हैं। जब उन्हें शादी का फैसला लेना होगा तो वो हमसे अपने दिल की बात शेयर करेंगी या फिर जब उन्हें कोई ऐसा हमसफर मिल जाए जिससे वो शादी करना चाहती हैं तो हमें बताएंगी तो मैं और मेरी पत्नी अपनी बेटी का हमेशा साथ देंगे।’

बता दें कि वर्तमान में श्रद्धा फिल्म ‘साहो’ को करने में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग उन्होंने खत्म की है।

Also watch Shraddha Kapoor at Ajay Devgn Office

श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर कहते हैं कि उन्हें बेहद खुशी है कि श्रद्धा चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं पर जमकर मेहनत करती हैं और कर रही हैं। श्रद्धा एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और एक अच्छी इंसान भी।

हिंदी सिनेमा जगत में शक्ति कपूर ने अपनी अदाकारी से जो मुकाम हासिल किया है उसके बारे में ज्यादा कुछ बताने की आवश्यकता नहीं क्योंकि वो एक ऐसी शख्सियत हैं जो किसी नाम के मोहताज नहीं। ठीक उसी तरह उनकी बेटी श्रद्धा कपूर ने भी बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं। उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तभी तो पिता का दिल गर्व से चौड़ा हो जाता है, जब बेटी की तारीफ होती है। वो खुद भी अपनी होनहार बेटी की तारीफ करते नहीं थकते।

Related Articles

Back to top button