Hindi

पुणे में मिल रही है दीपिका पादुकोण पराठा थाली, एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण ने एक फनी ट्वीट किया है, जो न्यू ईयर के मौके पर फैंस को क्रेजी कर रहा है. एक्ट्रेस को मालूम पड़ा है कि पुणे में deepika padukone parantha thali मिल रही है. एक यूजर ने ट्विटर पर रेस्टोरेंट के Menu का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें दीपिका पादुकोण पराठा थाली को हाईलाइट किया गया है. एक्ट्रेस ने Laughing इमोजी के साथ इस स्क्रीनशॉट को अपने ट्विटर पर शेयर किया है.

मेनू में दीपिका पादुकोण पराठा थाली का रेट 600 रुपये है. मेनू पेज पर लेजेंडरी पराठा थाली लिखा है. जिसमें कई नामी सेलेब्स के नाम पर पराठों के नाम रखे गए हैं. इनमें सनी देओल पराठा थाली, युवराज सिंह पराठा थाली, भगत सिंह पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली, सचिन तेंदुलकर पराठा ठाली, यो यो हनी सिंह पराठा थाली, दारा सिंह पराठा थाली इंडियाज बिगेस्ट पराठा, बाहुबली पराठा थाली, माधुरी दीक्षित पराठा थाली, द कुंभकरण पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/BrdB5Z8ABcu/

 

दूसरी तरफ, रणवीर सिंह ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. Texas के एक रेस्टोरेंट में पद्मावत एक्ट्रेस के नाम पर डोसा है. रणवीर सिंह पत्नी के नाम पर रखे गए इस डोसे को खाने के लिए बेसब्र हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- I’d Eat That.”

Related Articles

Back to top button