Hindi

वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ा पापा का घर, जल्द ही करनेवाले हैं शादी !

बॉलीवुड में आज के समय के सबसे मशहूर एक्टर वरुण धवन आजकल अपने प्यार को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी के दौरान वरुण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे। इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है कि वरुण धवन जल्दी ही शादी करने का मन बना सकते हैं।

देशभर के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शादी का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद सोनम कपूर और नेहा धूपिया ने भी शादी रचाई। ऐसे में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हो सकता है कि जल्द ही वो भी नताशा से शादी रचा ले।

Varun Dhavan

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वरुण धवन के पिता इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर डेविड धवन हैं। खबरों की मानें तो वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन का घर छोड़ दिया है और अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ दूसरे घर में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरुण ने अपने पिता का घर प्यार की मजबूरी में आकर छोड़ा है।

Varun Dhavan

वरुण धवन तो चाहते थे कि वो अपने पिता डेविड धवण के साथ ही रहे लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड नताशा को ये बात पसंद नहीं आई और उसने वरुण की हर बात की अनसुनी करते हुए पिता से अलग होने को मजबूर कर दिया।

Varun Dhavan

काफी लंबे समय से वरुण और नताशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा जाता है कि पहले ही नताशा ने वरुण को इस बात की सख्त हिदायत दी थी कि वो कुछ भी हो जाए जॉइंट फैमिली में नहीं रह सकती। इसके लिए वरुण धवण ने एक नया घर भी खरीद लिया है और वो अपनी इसी नए घर में प्रेमिका के साथ रह रहे हैं । वरुण धवन का ये नया घर डेविड धवण के घर से नजदीक ही है।

फिलहाल तो खबरों का बाज़ार इसी बात से गर्म है कि वरुण धवन ने अपनी प्रेमिका नताशा की खातिर पिता का घर छोड़ दिया और जल्द ही शादी कर दोनों सात जन्मों के लिए एक हो सकते हैं। अब तो ये समय आने पर ही पता चलेगा कि वरुण धवन हमेशा के लिए अपने पिता से अलग होकर नताशा के साथ रहते हैं या फिर नताशा को अपने परिवार के साथ रहने के लिए मना पाते हैं, या कुछ और।

Related Articles

Back to top button