Hindi

प्रियंका जग्गा को बिग बॉस के घर से निकलने का मिला फायदा, हाथ में आई एक फिल्म, पढ़ें

बिग बॉस 10: बिग बॉस के घर में सबसे चर्चित नाम था तो प्रियंका जग्गा का। इन्होने बिग बॉस के घर में अपने शब्द बाणों से मानो आग लगा रखी थी। बिग बॉस के घर में बीमार होने वाली प्रियंका जग्गा को सलमान ने बुरी तरह से घर से बाहर निकाला था। सलमान ने यह भी कह दिया था की यदि प्रियंका जग्गा एक बार फिर बिग बॉस के घर में या चैनल के किसी भी शो में आती है तो वो बिग बॉस को होस्ट करना ही नहीं इस चैनल पर आना भी छोड़ देंगे। ऐसे में प्रियंका जग्गा ने भी जमकर सलमान खान को सुनाई पर अब खबर मिली है की प्रियंका जग्गा को एक बॉलीवुड फिल्म में जगह मिल गई है।

बिग बॉस से बाहर निकलने का हुआ फायदा – देखा जाए तो प्रियंका जग्गा को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। बिग बॉस के घर से वो बहुत पॉपुलर हो गई थी। ऐसे में जब उन्होंने सलमान खान से लड़ाई की तो उनकी पॉपुलरीटी और बढ़ गई। ऐसे में उनके फैन भी लगातार बढ़ते गये और प्रियंका जग्गा को एक फिल्म में आने का मौका भी मिल गया है।

प्रियंका जग्गा ने खुद दी यह जानकारी – प्रियंका जग्गा ने अपने फेसबुक पेज पर खुद इस बात की जानकारी दी है की वो बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।  इस बात की खबर जैसे ही इनके फैन को लगी सब खुश हो गये। आपको बता दूँ की प्रियंका जग्गा ने सोशल मिडिया पर बिग बॉस घर के अनेक सदस्यों की खिल्ली उड़ाई थी। उन्हों भद्दे कमेंट भी किये थे और मोनालिसा और लोपा की कुछ बिकनी तस्वीरें भी शेयर की थी।जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके बिग बॉस के फेवरेट कंटेस्टेट्स, देखें

1 2 3Next page

Related Articles

Back to top button