Hindi

सफाई अभियान में जुटीं अनुष्का शर्मा मुंबई के वर्सोवा बीच पर झाड़ू लगाती दिखीं

स्वच्छ भारत अभियान से बीते कुछ समय में कई फिल्मी सितारे जुड़े हैं अमिताभ बच्चन हों या विद्या बालन ,अक्षय कुमार हो या कंगना रनौत बॉलीवुड के अमूमन हर कलाकार स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा बने दिखाई दिए। हालही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा भी स्वच्छ भारत अभियान की एंबेसडर के रूप में नॉमिनेट हुईं अनुष्का भी मुंबई के वर्सोवा बीच पर साफ सफाई करती दिखाई दीं।

अनुष्का शर्मा ने मुंबई के समुद्र तटों को साफ कर इस अभियान का समर्थन किया है। अनुष्का ने इस अभियान की तस्वीरें सोशल साइट पर साझा की। इन तस्वीरों में अनुष्का मुंबई के अंधेरी इलाके के वर्सोवा बीच की सफाई करते दिखाई दे रही हैं।तस्वीर के साथ ही अनुष्का नें एक कैप्शन भी दिया है जिसमें अनुष्का नें लिखा, “काम करने का ये ढंग उपदेश देने से ज्यादा महत्वपूर्णं है .. इतना ही नही अनुष्का नें अपने इस कार्य को गांधी जी को समर्पित करते हुए इसका श्रेय उन्हें दिया।

आपको बता दें की कुछ समय पहले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इस अभियान में शामिल होने के लिए पत्र भी लिखा था। भारत सरकार के इस स्वच्छा अभियान से अन्य सितारों के साथ-साथ अब अनुष्का का नाम भी जुड़ गया है। प्रधान मंत्री और भारत सरकार पिछले काफी समय से भारत में स्वच्छता अभियान के लिए समय-समय पर जोर शोर से कई तरह के कैंपेन चला रही है। बॉलीवुड महानायक अमिताभ इस अभियान का।सबसे अहम चेहरा हैं।

आपको बता दें की अनुष्का के अलावा प्रधानमंत्री मोदी बॉलीवुड के कई युवा चेहरों को भी इस अभियान से जुड़ने का आग्रह करते नज़र आए जिसमें श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सोनम जैसे सितारे भी शामिल हैं।

आपको बता दें की अनुष्का जल्द ही अपने नए कलेक्शन को लॉंच करने वाली हैं। अनुष्का हालही में जब हैरी मेट सेजल में नज़र आईं थीं।

 

 

Related Articles

Back to top button