Hindi

अर्जुन कपूर को दादी ने दिया आदेश, टूट सकता है लाखों लड़कियों का दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिंदास एक्टर अर्जुन कपूर किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार जि बात को लेकर चर्चा बनी हुई है वो है अर्जुन कपूर की दादी के आदेश कहे या फरमाइश। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऐसे में पूरे परिवार के लोगों ने मिलकर काफी अच्छे से बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बहनों ने मिलकर भी उन्हें सरप्राइज पार्टी दी थी। अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर परिवार का हर सदस्य काफी खुश नजर आया। लेकिन सबसे अलग फरमाइश रही अर्जुन कपूर की दादी की।
अर्जुन कपूर की दादी ने दिया आदेशअर्जुन कपूर की दादी चाहती हैं कि उनका पोता यानी कि अर्जुन कपूर जल्द ही शादी कर ले और अपना घर बसा ले। दादी के इस फरमाइश ने अर्जुन कपूर को हैरान कर दिया। दादी की इस ख्वाहिश से अब तो यही लगता है कि सोनम कपूर की शादी के बाद कपूर खानदान में अगली शादी अर्जुन कपूर की हो सकती है।

अर्जुन कपूर की दादी निर्मल कपूर कि फरमाइश को पोते ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, “जब आपकी दादी का गिफ्ट धमकी और रिक्वेस्ट के साथ ही रिश्वत और कमांड सब कुछ हो जाए।”
पूरे परिवार के चहिते अर्जुन कपूर अपने फनी नेचर और मस्तमौला अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अर्जुन कपूर अपनी दादी की फरमाइश पूरी कर पाते हैं या नहीं। अगर करते हैं तो कब करते हैं। अर्जुन कपूर के चाहने वालों ने भी उनकी दादी की इच्छा का समर्थन किया है। अर्जुन के फैंस ने कमेंट कर कहा है कि वो शादी कर ले।

फिलहाल अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के ऑपोजिट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैंं। इसके अलावा दिबाकर बनर्जी की फिल्म “संदीप और पिंकी फरार” में भी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा आशुतोष गोवारिकर का वॉर ड्रामा “पानीपत” भी अर्जुन कपूर के फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म “पानीपत” में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेता संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। बहरहाल इतनी सारी फिल्मों के बीच अर्जुन कपूर की दादी का सपना अर्जुन कब पूरा कर पाते हैं ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Back to top button