Hindi

चाचा अनिल कपूर की इंग्लिश पर ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर जानकर हैरान हो जाएंगे आप !!!

बॉलीवुड में अनिल कपूर कितने बेहतरीन एक्टर हैं इस बात से हर कोई वाकिफ हैं वहीं उनके भतीजे अर्जुन कपूर भी पिछले कुछ समय से किसी ना किसी वजह से बॉलीवुड में मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं अनिल और अर्जुन चाचा भतीजे की इस जोड़ी को एक साथ आपने ऑनस्क्रीन अब तक नही देखा फिल्म मुबारकां में बॉलीवुड के इस चाचा -भतीजे की जोड़ी को एक साथ देखेंगे हालही में अर्जुन कपूर से जब उनके चाचा अनिल कपूर के बारे में पूछा गया तो अर्जुन ने एक ऐसी बात कही जिसे सुनकर आप सब हैरान रह जाएंगे अर्जुन नें अपने चाचा अनिल कपूर की इंग्लिश को लेकर हंसते हुए कहा की उनके चाचा की इंग्लिश सुनकर उन्हें सबसे ज्यादा हंसी आती है।

बॉलीवुड में  अभिनेता अनिल कपूर नें एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं दर्जनों फिल्मों में अनिल नें हर तरह का किरदार निभाया है वहीं कई फिल्मों में आपने उनकी इंग्लिश भी देखी होगी लेकिन क्या आपको कभी अनिल की इंग्लिश सुनकर हसीं आई शायद आपका जवाब भी होगा नही लेकिन अनिल के भतीजे अर्जुन को अनिल की  ब्रिटिश  इंग्लिश सुनकर हसीं आती है।

दरअसल अनिल कपूर और अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मुबारकां का प्रमोशन कर रहे थे इसी दौरान अर्जुन से उनके चाचा अनिल के बारे में एक सवाल पूछा गया की अनिल के साथ काम करते हुए उन्हें कैसा लगा इस पर अर्जुन कपूर नें जवाब दिया की चाचा के साथ काम करना वाकय में बेहद रोमांचक था इसी के साथ ही अर्जुन नें बातों-बातों में मीडिया से इस बात का ज़िक्र भी किया की सेट पर उनके अंकल अनिल अच्छी खासी ब्रिटिश इंग्लिश बोलते दिखाई दिए अनिल की इंग्लिश ऐसी होती थी की कई बार समझना मुश्किल हो जाता था ।

आपको बता दें की अनिल  कपूर और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में एलियाना डिक्रूज़ और अथिया शेट्टी भी मुख्य भूमिका मेें नज़र आएंगी ये फिल्म इसी महीने 28 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

Related Articles

Back to top button