Hindi

कभी अनिल कपूर का सारा खर्चा उठाती थी ये मशहूर मॉडल, ऐसी थी इनकी इंटरेस्टिंग लव स्टोरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्यार के किस्से आए दिन बनते और बिगड़ते रहते हैं। कई जोड़ियां ऐसी हैं जिनका शुरुआत में तो रिश्ता काफी शानदार रहा लेकिन देखते-देखते उनके रिश्ते में दरार भी आ गई। पहले प्यार फिर तकरार और फिर अंततः डिवोर्स पर जाकर रिश्तों का खत्म हो जाना हिंदी सिनेमा जगत के लिए जैसे आम सी बात है लेकिन कई ऐसे भी रिश्ते हैं जो हर किसी के लिए मिसाल पेश करते हैं। उन्हीं में से एक रिश्ता है अनिल कपूर और उनकी पत्नी अनिल कपूर का।

Anil Kapoor

अनिल कपूर और उनकी पत्नी के प्यार के किस्से किसी बॉलीवुड फिल्म की लव स्टोरी से कम नहीं। बॉलीवुड में अनिल कपूर को मजनू भाई के नाम से भी जाना जाता है। आज मैं भले ही अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें भी स्ट्रगल के दौर से गुजरना पड़ा था। उनके जेब में भी फूटी कौड़ी नहीं हुआ करती थी लेकिन आशिकी का नशा उनके सर चढ़कर बोलता था।

स्ट्रगल के दिनों में ही वो अपने सच्चे प्यार की तलाश भी किया करते थे। स्टार बनने से पहले ही अनिल कपूर को अपना सच्चा प्यार मिल गया जब उन्हें उनके दोस्तों ने उन दिनों की सुपर मॉडल का टेलीफोन नंबर दिया। बस क्या था सुनीता और अनिल कपूर की बातचीत शुरू हो गई। इससे पहले कि अनिल कपूर सुनीता से अपने प्यार का इजहार करते सुनीता ही अनिल कपूर की आवाज की दीवानी हो गईं।

जब अनिल और सुनीता का प्यार परवान चढ़ने लगा तो उन दिनों अनिल कपूर के पास टैक्सी को किराए देने के पैसे भी नहीं रहते थे लेकिन सुनीता उन दिनों सुपर मॉडल हुआ करती थी। तब सुनीता ही उनका सारा खर्च उठाया करती थीं।

Anil Kapoor

उन दिनों अनिल कपूर के पास एक भी काम नहीं हुआ करता था। सुनीता के साथ जब भी वो डेट पर जाया करते थे सारे खर्चे सुनीता ही भरती थी। उसके बाद धीरे-धीरे अनिल कपूर को भी छोटे-मोटे काम मिलने शुरू हुए और वो समय भी आ गया जब वो इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता बन गए।

जब सुनीता के परिवार वालों को इनके प्यार के बारे में भनक लगी तो वो नाराज हुए। उन्हें अनिल कपूर और सुनीता का रिश्ता मंजूर नहीं था लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद इन दोनों ने ही अपने परिवार वालों को मनाने में कामयाबी हासिल कर ली।

अनिल कपूर संगीता से शादी कर अपना घर बसाना चाहते थे लेकिन उनके दोस्त इस बात के लिए मना कर रहे थे क्योंकि उनके दोस्त चाहते थे कि वो पहले अच्छे से अपना करियर बनाए। इसलिए अनिल कपूर ने अपनी शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया लेकिन आखिरकार 1984 में इन दोनों ने शादी कर अपना घर बसा लिया। आज सुनीता और अनिल कपूर अपनी ज़िंदगी में काफी खुशहाल हैं।

Related Articles

Back to top button