Bigg BossNews & Gossip

बिग बॉस ११- अपने पिता को घर में देख क्या है लव त्यागी का रिएक्शन?

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सारे सदस्य अपने परिवार वालों से मिल कर बहुत ही खुश हो रहे है। और घर में सब इमोशनल होकर खूब रोते हुए भी नज़र आ रहे है। आपको बता दें की कल रात के एपिसोड में जहाँ घर में आपको पुनीश के पिता, प्रियांक की एक्स गर्लफ्रेंड, शिल्पा शिंदे की माँ और अर्शी के पिता घर में दाखिल होते नज़र आये थे। हर किसी की आँखों में ख़ुशी के आंसू थे। पुनीश और उनके पिता के दरमियान कुछ रंजिश होने के बावजूद घर में आने के बाद उन्होंने ऐसा कुछ ज़ाहिर नहीं होने दिया। आज के एपिसोड में आप देखने वाले है की घर में लव त्यागी के पिता, हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जैस्वाल और हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी प्रधान आने वाली है। इसके अलावा आकाश दादलानी की माँ भी आज घर में आने वाली है।

वैसे तो लव त्यागी रूरकी ,उत्तराखंड से है। मगर अब वह भुढाना, राजस्थान में रहते है। आज के एपिसोड में लव के पिता घर में आएंगे। अपने पिता को घर के अंदर देख लव बिलकुल एक बच्चे की तरह उनसे लिपट कर रोने लगते है। इस विडिओ में आप लव और उनके पिता के भावुक पलों को देख सकते है।

लव त्यागी घर के सब से सीधे साधे से सदस्य है। लव की सीधी साधी सी पर्सनालिटी उनके पिता के ही कारन है। लव के पिता का कहना है की उनको अपने बेटे पर नाज़ है और हर किसी का बीटा ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने घर के सारे कंटेस्टेंट को बहुत कुछ अच्छी बातें बताई। शिल्पा से उन्होंने कहा की घर के बाहर लोग उनको काफी पसंद कर रहे है। उन्होंने अर्शी खान की भी खूब तारीफ की और शुभ्काह्मनाए दी। घर से बाहर जाने से पहले उन्होंने सभी घर वालो को अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। लव के पिता को देख कर हिना खान भी उनके गले लग जाती है।

अब तक आप ने इस सीजन में घर वालो को एक दूसरे से बुरी तरह से लड़ते हुए देखा है। मगर अपने परिवार से मिलकर शायद वो अपने गिले शिकवे भूल कर आगे अच्छा खेलने की कोशिश कर सकते है।

Related Articles

Back to top button