Hindi

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की ये एक्ट्रेस बनेंगी प्रियंका गांधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड शुरू हो गया। बॉलीवुड में अब हर कोई बायोपिक किरदार निभाना चाहता है पिछले कुछ सालों में भारत के कई वीरों की जीवनी पर फिल्में बनी हैं इनमें मैरी कॉम,नीरजा,भाग मिल्खा भाग, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जैसी कई फिल्में हैं जो बायोपिक हैं।

https://www.instagram.com/p/BdRujLfgNDk/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_profile_upsell_test

इसी कड़ी में अब एक और बायोपिक बनने जा रही है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही बायोपिक द एक्सीडेंल प्राइम मिनिस्टर का पोस्टर कुछ समय पहले ही सामने आया था इस बायोपिक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का किरदार का अनुपम खेर निभा रहे हैं।

अब जाहिर सी बात है की मनमोहन सिंह की जीवनी पर फिल्म बन रही है और चूंकि वो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं तो कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के बारे में भी फिल्म में जरूर दिखाया जाएगा। आपको बता दें की गांधी परिवार की बेटी और सोनिया गांधी की लाड़ली बेटी प्रियंका गांधी का किरदार फिल्म में आहना कुमार निभाएंगी।आपको बता दें आहना कुमार इससे पहले युद्ध में अमिताभ बच्चन की बेटी के किरदार में नज़र आ चुकी हैं। मनमोहन सिंह के जीवन से प्रेरित किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मीडिया एडवाइज़र संजय बारू नें लिखी है।

आहना बनेंगी प्रियंका गांधी

कुछ चुनिंद बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकीं एक्ट्रेस आहना कुमरा फिल्म में प्रियंका गांधी का रोल निभाती नजर आएंगी। दरअसल आहना कुमार का प्रियंका गांधी के रोल के लिए चुने जाने का एक खास कारण उनका लुक है जो दिखने में काफी कुछ प्रियंका गांधी की तरह दिखाई देता है।

 युद्ध में आहना बनी थीं अमिताभ की बेटी

https://www.instagram.com/p/BaGl8FegW8X/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_profile_upsell_test

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ में भी नज़र आ चुकी हैं आहना

https://www.instagram.com/p/Bfr13AvgI_Y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_profile_upsell_test

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी शो ‘युद्ध’ में  नज़र आ चुके हैं हालाकि अमिताभ का ये शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नही आया जिसकी वजह से शो जल्द ही बंद हो गया इस टीवी शो में आहना अमिताभ की बेटी का किरदार निभा चुकी हैं।

 संजय बारू के किरदार में नज़र आएंगे अक्षय खन्ना

अाहाना ने इस फिल्म में अपने किरदार और फिल्म से जुड़ी जानकारी एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर को देते हुए यह भी बताया की फिल्म में संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BbHn-ueB6_k/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_profile_upsell_test

बहरहाल फिल्म में आहना को प्रियंका गांधी के किरदार में दर्शक कितना पसंद कर पाते हैं फिलहाल यह कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा।

Related Articles

Back to top button