Hindi

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” की छुटकी अब हो गईं इतनी बड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें

बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान  और बॉलीवुड ब्यूटी काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक ऑन स्क्रीन जोड़ी मानी जाती है। शाहरूख खान और काजोल नें एक साथ कई हिंदी फिल्मों में काम किया जिनमें बाज़ीगर, कुछ -कुछ होता है और दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे जैसी फिल्में शामिल रहीं। साल 1995 में आई हिंदी फिल्म ” दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ”  ना केवल साल की सबसे बड़ी सुपर हिट फिल्म साबित हुई बल्की करण जौहर की ये फिल्म ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हुई।

यह फिल्म आज भी सिनेमा घरों में चलती है और दर्शक अब भी इस फिल्म को पसंद करते हैं। राज और सिमरन की यह जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है।  करण जौहर की इस फिल्म में शाहरुख़ खान और काजोल के अलावा अमरीश पूरी, फरीदा जलाल जैसे सितारे भी मुख्य किरदार में नज़र आए। फिल्म में काजोल यानी सिमरन की छोटी और लाडली बहन छुटकी का किरदार भी आपको यकीनन याद होगा। आपको बता दें कि सिमरन की ये छोटी बहन छुटकी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं।

फिल्म में ‘छुटकी’ का किरदार महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मीं पूजा रूपारेल ने निभाया था। पूजा रूपारेल का जन्म 21 नवम्बर 1982 में हुआ था।  आपको जानकर हैरानी होगी कि पूजा 35 साल की हो गई हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा रूपारेल नें अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस 1993 में आई फिल्म ” किंग अंकल ” के साथ की थी। इस फिल्म में पूजे के साथ शाहरुख़ खान और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नज़र आए थे। इस फिल्म के बाद पूजा शाहरूख खान के साथ फिल्म DDLJ में एक बार फिर से नज़र आईं।

 ्ddlj के बाद पूजा काफी लंबे समय तक फिल्मी पर्दे से दूर रहीं और साल 2015 में फिल्म ‘एक्स: पास्ट इज प्रजेंट’ में नज़र आईं। आपको बता दें कि यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली और तमिल जैसी अलग-अलग भाषाओं बन चुकी है। फिल्मों के अलावा पूजा रूपारेल टीवी शो ज़ुबान संभाल के, और 24 जैसे धारावाहिकों में दिखाई दे चुकीं हैं। 35 साल की पूजा की खूबसूरती को देख उनकी उम्र का अंदाज़ा लगा पाना काफी मुश्किल है।

 

Related Articles

Back to top button