Hindi

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को लाल किला लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, गणतंत्र दिवस हिंसा का सीन होगा रीक्रिएट?

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार पंजाबी अभिनता दीप सिद्धू और दूसरे आरोपी इकबाल सिंह को आज लाल किला लेकर पहुंची पुलिस वहां फिर से हिंसा का सीन रीक्रिएट कर सकती है।

 

इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस हिंसा वाले दिन का सीन रीक्रिएट करने के लिए इकबाल सिंह और दीप सिद्धू को दोनों को वह मार्ग दिखाया जा रहा है, जिससे वह 26 जनवरी को लाल किले तक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस इन दोनों से यहां हुई हिंसा से संबंधित सवाल पूछने के साथ ही लाल किले तक पहुंचने के रूट के बारे में जानकारी जुटाएगी।

दीप सिद्धू और इकबाल सिंह दोनों ही 7-7 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। इस दौरान पुलिस इन दोनों से हिंसा से जुड़ी सभी अहम जानकारियां हासिल करना चाहती है। लाल किले पर हुई इस हिंसा में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।


आरोप है कि दीप सिद्धू इकबाल सिंह और इकबाल सिंह दोनों ही दिल्ली में 26 जनवरी को भीड़ को उकसाने में शामिल थे। 26 जनवरी को ये दोनों भीड़ के साथ लाल किले पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button