News & Gossip

जाने पॉप सिंगर रिहाना ने क्यों किया अपने ही पिता पर कोर्ट केस !

दुनियाभर को अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाली हॉलीवुड सिंगर रिहाना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिहाना ने अपने पिता के खिलाफ ही केस कर दिया है। रिहाना का आरोप है कि उनके पिता ने उनके नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया है.

जानकारी के मुताबिक रिहाना ने अपने पिता और उनके बिजनेस पार्टनर पर केस दर्ज कराया है। रिहाना का आरोप है कि उन्हें फेंटी एटरटेंनमेंट के बारे में गलत जानकारी भेजकर अपने फायदे के लिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया।

https://www.instagram.com/p/BrOU9uMBgyN/

 

रिहाना ने अपनी शिकायत में कहा है कि फेंटी 2012 से उनका ट्रेडमार्क है और वह कॉस्मेटिक और दूसरे उत्पादों के लिए इसका इस्तेमाल साल 2012 से कर रही हैं। फेंटी एंटरटेनमेंट की शुरुआत 2017 में हुई थी। रिहाना के मुताबिक उनके पिता ने उनकी जानकारी के बिना 15 मिलियन डॉलर के 15 शो बुक कराने की कोशिश की.

https://www.instagram.com/p/Bsb2j-fh6gn/

 

रिहाना ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन इसके बाबजूद भी उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और फेंटी एंटरटेनमेंट से लगातार पैसे कमाना जारी रखा.

रिहाना के अपने पिता से संबंध पहले भी खराब रहे हैं। एक बार तो उन्होंने अपने पिता को ‘झूठ का गुच्छा’ तक कह दिया था। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अब उनके बीच मामला शांत हो चुका है।

Related Articles

Back to top button