Hindi

अभिनेत्रियां, जो अपने पति पर ही लगा चुकी हैं रेप के आरोप !

रिश्ते, नाते, प्यार, वफ़ा ये सब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए जितनी आम बात लगती है उतना ही इसे निभाना भी मुश्किल सा लगता है। तभी तो आए दिन जितने किस्से पैचअप के सुनने को मिलते हैं उतने ही किस्से ब्रेकअप के भी सुनने को मिलते हैं। लेकिन आज मैं जो किस्से आपको सुनाने जा रही हूं ये कोई नकली किस्सा नहीं, बल्कि इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जिंदगी की कड़वी सच्चाई है। बॉलीवुड की ये 3 ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने पति पर ही लगा चुकी हैं रेप के आरोप।

1. सोफिया हयातपति पर ही लगा चुकी हैं रेप के आरोपटेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग-बॉस’ से प्रसिद्धि हासिल करने वाली सोफिया हयात का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। जब सोफिया हयात ‘बिग-बॉस’ से बाहर निकली तो वो नन गईं और फिर सोफिया ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली। शादी के कुछ ही दिनों बाद सोफिया ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में एक केस कर कर दिया। सोफिया ने अपने पति पर आरोप लगाया था रेप का। जी हां दोस्तों, सोफिया ने पति के खिलाफ सोफिया हयात ने रेप का केस दर्ज करवाया। पहले तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोफिया अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर किया करती थीं। जिन्हें देखकर किसी के लिए भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल था।

2. युक्ता मुखीपति पर ही लगा चुकी हैं रेप के आरोपयुक्ता मुखी मिस इंडिया रह चुकी है। अपने करियर के शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि युक्ता मुखी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम नहीं जमा पाईं। उन्होंने शादी कर अपना घर बसा लिया। शादी के बाद युक्ता मुखी को एक बेटा भी हुआ लेकिन शादी के लगभग 4 साल के बाद ही युक्ता मुखी ने अपने पति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। कहती थी कि उनके पति उन्हें बुरी तरह से पीटते हैं और गंदी-गंदी गालियां भी देते हैं। परेशान युक्ता ने कानून का सहारा लेना बेहतर समझा और फिर अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दी।

3. मंदाना करीमीपति पर ही लगा चुकी हैं रेप के आरोपरियलिटी शो बिग बॉस में मंदाना करीमी ऐसी कंटेस्टेंट थीं जो सलमान खान की पसंदीदा थीं। ‘बिग-बॉस’ शो मे वो अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए थकती नहीं थीं। शो मे मंदाना ने किसी भी लड़के को भाव नहीं दिया। हमेशा वो यही कहती थीं कि वो अपने बॉयफ्रेंड से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं। शो से निकलने के बाद मंदाना ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। लेकिन 1 साल पूरे भी नहीं हुए थे कि इन दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गए। मंदाना ने अपने पति पर ये आरोप लगाया कि उनका पति उनपर धर्म बदलने के लिए दबाव डाल रहा है। और इसके लिए मंदाना के साथ उसने कई बार मार-पीट भी की। इतना ही नहीं मंदाना के साथ यौन शोषण भी हुआ। बता दें कि मंदाना ने एक-दो फिल्मों में अभिनय भी किया हुआ है।

इन अभिनेत्रियों की ये कहानी तो यही दर्शाती है कि समाज में आज भी महिलाओं की स्थिति दयनीय ही है और ना जाने कब तक ऐसी ही रहेगी ?

Show More

Related Articles

Back to top button