Hindi

इस एक्टर को पसंद करती हैं जहान्वी कपूर, इसलिए सोशल मीडिया पर करती हैं ऐसे काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जहान्वी कपूर ने बॉलीवुड में अपने पसंदीदा अभिनेता का खुलासा कर दिया है। जहान्वी बॉलीवुड के इस एक्टर को बेहद पसंद करती हैं। जहान्वी जिस सेक्टर को पसंद करती हैं वो सलमान या शाहरुख जैसे सुपरस्टार नहीं बल्कि आर्ट फिल्म के एक एक्टर हैं और इनका नाम है राजकुमार राव।जहान्वी कपूर राजकुमार राव को बहुत पसंद करती हैं। इसके लिए वो चाहती हैं कि राजकुमार राव जहान्वी को नोटिस करे। बता दें कि कुछ समय पहले ही जहान्वी कपूर ने वोघ मैग्जीन के लिए एक फोटोशूट भी करवाया है।जहान्वी कपूरअपने एक इंटरव्यू के दौरान जहान्वी कपूर ने बताया कि एक्टर राजकुमार राव उनके फेवरेट हैं। साथ हीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी और धनुष को भी वो पसंद करती हैं। इन अभिनेताओं की एक्टिंग स्किल्स और काम करने का तरीका जहान्वी को बहुत पसंद आता है।
जहान्वी कपूरजहान्वी कपूर मानती हैं कि राजकुमार राव सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। इंटरव्यू के दौरान जहान्वी ने कहा कि, ‘जब से मैंने फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ देखी है तब से ही मैं चाहती हूं कि एक्टर राजकुमार राव मुझे नोटिस करे। इसके लिए सोशल मीडिया पर मैने उनके सारे फोटोज पर कमेंट भी करने शुरू कर दिए थे। राजकुमार राव अकेले ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ मैंने फोटो क्लिक करने के लिए पूछा था।’

अभिनेत्री में आलिया भट्ट पसंद हैजहान्वी कपूरजहान्वी कपूर से जब उनकी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम लिया। हाल ही में जहान्वी कपूर ने वोग मैग्जीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया है। इसके लिए बातचीत अभी से चल रही थी जब जहान्वी कपूर की मां श्रीदेवी जीवित थीं। श्रीदेवी बेटी के इस फोटोशूट को लेकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड थीं।

धड़क पर श्रीदेवी का ऐसा था रिएक्शनजहान्वी कपूरजहान्वी कपूर ने बताया कि जब मां ने धड़क की फुटेज देखी तो मुझे उन्होंने कई सलाह दी थी। सबसे पहले तो श्रीदेवी ने जहान्वी कपूर से जो कहा था वो था उनका मेकअप। फिल्म में श्रीदेवी को लगा था कि जहान्वी का मस्कारा फैला हुआ है। ये बात उनके लिए काफी चिंता की रही थी। इसके बाद श्रीदेवी ने जहान्वी कपूर से कहा था कि सेकंड हाफ थोड़ा अलग रहना चाहिए था। आप यूं ही कुछ भी पहन नहीं सकते। जहान्वी ने कहा कि मां ने मुझे ये सब ठीक करने की सलाह दी थी। लेकिन मां मेरी फिल्म को लेकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड और खुश थीं।

Related Articles

Back to top button