Hindi

MS Dhoni का बनने जा रहा है सीक्वल सुशांत सिंह राजपूत ने अभी शुरू कर दी है धोनी बनने की ट्रेनिंग

एम. एस. धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ ने साल 2016 में खूब धूम मचाई थी. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया था. उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रही थी. लोगों को ‘एम. एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ काफी पसंद आई थी. सुशांत सिंह राजपूत और एम.एस धोनी के फैंस के लिए फिर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एम. एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ का सीक्वल बनाया जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में एक बार फिर से धोनी के किरदार में नजर आएंगे. सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत भी शुरू कर दी है.

https://www.instagram.com/p/Brue-IxFs23/?utm_source=ig_embed

सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिल्कुल धोनी की तरह ही दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत लंबे बालों में नेट प्रेक्टिस कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर और चयनकर्ता किरण मोरे भी नजर आ रहे हैं. किरण मोरे इस दौरान धोनी बने सुशांत सिंह राजपूत को विकेटकीपिंग और बैटिंग के गुर सिखा रहे हैं.

एम.एस. धोनी की बायोपिक के सीक्वल के लिए सुशांत सिंह राजपूत कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ ऐसा ही महसूस हो रहा है. सुशांत सिंह राजपूत महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेडमार्क हेलिकॉप्टर शॉट को खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. कई मौके पर ऐसा लग रहा है जैसे हेलिकॉप्टर शॉट धोनी ही खेल रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत हेलिकॉप्टर शॉट के अलावा, कवर ड्राइव और पुल शॉट की भी प्रैक्टिस करते हुए इस वीडियो में देखे जा सकते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत को लंबे बालों में देखकर महेंद्र सिंह धोनी के पुराने दिनों की याद ताजा हो रही है. ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ के सीक्वल में लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की आगे की कहानी दिखाई जाएगी. ‘एम. एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ‘ में धोनी की वर्ल्ड कप 2011 तक की जर्नी दिखाई गई थी. इस बार ऐसा लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती गई चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के खिताबों की कहानी दिखाई जा सकती है.

Related Articles

Back to top button