ActorHindiNews & Gossip

66 साल के हुए रजनीकांत, जानिए उनकी ज़िन्दगी की कुछ खास बातें !

साउथ फिल्म और बॉलीवुड इंडस्ट्री के चमकते सितारे रजनीकांत का आज जन्मदिन है। आज वह पुरे 66 साल के हो गए है। और फिल्मीमंत्रा की और से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जाती है। रजनीकांत ने साउथ के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक नायाब पहचान बनायीं है।

रजनीकांत का जनम 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। उन्हों ने तमिल सिनेमा से एक्टर के रूप में काम करना शुरू किया था। एक्टर बनने से पहले वह एक बस कंडक्टर की जॉब किया करते थे। रजनीकांत का असल नाम शिवजी राव गायकवाड़ है और वह एक बैंगलोर के मराठा फॅमिली से संबंध रखते है।

उनकी ज़िन्दगी से जुडी कुछ ऐसी बातें आज हम आपको बताने वाले है जो आप लोग नहीं जानते होंगे।

1- उनके एक करीबी दोस्त बहादुर ने उनके अंदर छुपे एक्टिंग की कला में उनका इंटरेस्ट फिर से जगा दिया था और उन्ही की मदद से रजनीकांत ने पुणे में फिल्म इंस्टीटूट ज्वाइन किया था।

2- काफी सारी फिल्मों में आपने रजनीकांत को सिगरेट हवा में उछाल कर होंठों से कैच करते हुए देखा ही होगा। दरअसल रजनी जब 18 साल के थे उस समय अपने सीनियर फ्रेंड्स के ग्रुप में जाने के लिए उन्होंने स्कूल की झाड़ियों में यह ट्रिक की थी।

4- बंगलौर के प्रोडूसर अशोक खेनि की तरफ से रजनीकांत को फिल्म टीपू सुल्तान ऑफर की गयी थी। मगर तमिल नाडु में कुछ बीजेपी लीडर्स और पोलिटिकल पार्टीज की तरफ से रजनी को चेतावनी दी गयी की वह यह फिल्म ना करे। टीपू सुल्तान फिल्म को लेकर बहुत सारे विवाद हुए थे। और उस समय रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म कबाली की शूटिंग में व्यस्त थे।

5- स्मोकिंग की वजह से उनकी तबियत ख़राब हो गयी थी इसी लिए अब उन्होंने स्मोकिंग बंद कर दिया है। और वह अपने फैंस से भी यही रिक्वेस्ट करते है की वह भी स्मोक ना करें। इसके अलावा उन्होंने फैसला किया है की वह स्क्रीन पर भी धूम्रपान के शॉट से परहेज़ करेंगे।

6- एक बार रजनी हर बार की तरह अपने सिंपल से कपड़ों में मंदिर गए हुए थे। और वहाँ वह एक पिलर के पास बैठ गए थे। तभी वहाँ से एक औरत का गुज़र हुआ। उस 40 वर्षीय औरत ने रजनीकांत को भिकारी समझते हुए 10 रुपए की पेशकश कर दी। रजनीकांत ने बिना कुछ कहे पैसे रख लिए थे। कुछ देर बाद जब रजनीकांत मंदिर से वापस लौटने लगे तब उस औरत ने शर्मिंदा होते हुए उनसे माफ़ी मांगी और कहा की गलती से उन्होंने रजनीकांत को भिकारी समझ लिया।अगर रजनीकांत की जगह कोई और इंसान होता तो शायद वह उस औरत की इस हरकत पर उस पर चिल्ला देता।

लेकिन उस बात पर रजनी का कहना था की वह भगवान की तरफ से एक इशारा था हमे यह बात याद दिलाने के लिए की वास्तव में हमारी जगह कहाँ है। और हमे यह बात नहीं भूलनी चाइये। केवल रजनीकांत ही एक ऐसे सज्जन इंसान है जो इस तरह के घटना पर ऐसी प्रतिक्रिया दे सकते है।

7- बैंगलोर के प्रोडूसर अक्षय खेनि ने रजनीकांत को टीपू सुल्तान फिल्म ऑफर की गयी थी। मगर तमिल नाडु में कुछ बीजेपी लीडर्स और पोलिटिकल पार्टीज ने इस फिल्म में रजनीकांत के काम को लेकर उनको चेतावनी दी थी की वह फिल्म ना करें। उस बात पर कंट्रोवर्सी की गयी थी। हालाँकि रजनी उस समय अपनी आने वाली फिल्म कबाली की शूटिंग में व्यस्त थे।

8- तक़रीबन २० साल से उन्होंने चेन्नई में अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। मगर उनके फैंस की ज़िद की वजह से उन्होंने एक इवेंट में जाना मंज़ूर किया और तब उन्होंने अपना बर्थडे नहीं मानाने की वजह भी बताई। 22 साल पहले, चेन्नई में उनके बर्थडे सेलेब्रेशन्स से वापस लौटते समय एक दुर्घटना में उनके तीन फैंस का निधन हो गया।

रजनीकांत बहुत ही सुलझे और शांत मिजाज़ के इंसान है। उनको लोगों ने भगवन तक का दर्जा दे रखा है। बता दें की 2018 में रजनीकांत रोबोट 2 के सीक्वल में फिर से एक बार हमे नज़र आने वाले है।

Related Articles

Back to top button