Hindi

बर्थडे पर फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड संग चोरी छिपे की सगाई, जाने किस महीने हो सकती है शादी

बॉलीवुड में शादियों का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। दीपिका, प्रियंका के बाद अब एक और एक्टर शादी करने जा रहा है। जी हां, फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर के किस्से गॉसिप की गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BsAcOPtBtxN/

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, फरहान अख्तर अब अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों ने हाल ही में सगाई कर ली है। 9 जनवरी को फरहान अख्तर 45 साल के हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फरहान अख्तर जन्मदिन के मौके पर सगाई का खुलासा कर सकते हैं और फैंस को तोहफा दे सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/BsZ4HStAfuy/

बॉलीवुड का ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। खबरों की मानें तो इस साल अप्रैल में दोनों शादी कर लेंगे हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बी-टाउन में भले ही अफेयर के किस्से गूंज रहे हों लेकिन फरहान और शिबानी अब तक इस बारे में चुप्पी ही साधे हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/BnMCYlbFZW9/

बता दें कि बीते दिनों दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस फोटो में फरहान ने शिबानी का हाथ पकड़ा हुआ है। इससे पहले दिल्ली में भी एक कॉफी रेस्टोरेंट में दोनों स्पॉट हुए थे जहां कि एक तस्वीर दोनों ने साझा की थी.

https://www.instagram.com/p/Bn1RoDTFw8Q/

 

फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button