Hindi

देवसेना अनुष्का नें बाहुबली प्रभास के 38वें जन्मदिन पर उन्हें दिया ये नायाब तौफा

प्रभास और अनुष्का की फिल्म बाहुबली नें ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े बलकी इस फिल्म नें प्रभास को दुनिया के सबसे बड़े सुपर स्टार्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया। बाहुबली के पहले और दूसरे दोनों पार्ट में प्रभास के रोल को बेहद पसंद किया गया इस रोल से प्रभास रील ही नही बलकी रियल लाइफ हीरो बन गए आपको जानकर हैरानी होगी की 38 साल के इस हैंडसम बैचलर से शादी करने के लिए प्रभास के पास 6000 से भी ज्यादा लड़कियों नें प्रपोज़ल भेजे। लेकिन प्रभास नें उन सभी को रिजेक्ट कर दिया।

इसके बाद से माना जा रहा है की प्रभास अपनी सबसे पुरानी और करीबी दोस्त अनुष्का के साथ ही शादी कर सकते हैं। हालाकि इस बात से प्रभास और अनुष्का दोनों ही हमेशा इंकार करते रहे हैं आपको बता दें की आज प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी ऑन स्क्रीन पत्नि देवसेना नें उन्हें एक बेहद प्यारी सी घड़ी गिफ्ट की है।

अनुष्का और प्रभास की जोड़ी साउथ की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में सबसे पहले नंबर पर मानी जाती है दोनों की दोस्ती तकरीबन 9 साल पुरानी है। और कई फिल्मों में एक साथ नज़र आ चुके हैं।

प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरें काफी लंबे समय से मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहीं हैं हालाकि दोनों नें हमेशा ही अपने अफेयर की खबरों को महज़ अफवाह बताया। बाहुबली 2 के रिलीज़ के बाद इस फिल्म के ये दोनों सितारे अपने -अपने अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं लेकिन अपने बिज़ी शेडयूल के बाद भी अनुष्का अपने इस खास दोस्त का बर्थडे सेलीब्रेट करना नही भूलीं।

अनुष्का अच्छे से जानती हैं की उनके बेस्ट फ्रेंड प्रभास को घड़ियों के कलेक्शन का बेहद शौक है इसी लिए अनुष्का नें प्रभास के बर्थडे पर उन्हें सरप्राइज़ देते हुए उनकी फेवरेट वॉच गिफ्ट की। खबरें तो यहां तक आ रहीं हैं की इसी साल दिसंबर में प्रभास और अनुष्का दोनों सगाई करने वाले हैं।

 

Related Articles

Back to top button