Hindi

नच बलिए’ की ट्रॉफी जीतने के बाद सबसे पहले शिव मंदिर जाएंगे दिव्यंका और विवेक

स्टार प्लस का पॉपुलर डांस रियलिटी शो नच बलिए का सीज़न 8 जल्द ही खत्म होने वाला है शो के ग्रैंड फिनाले में दिव्यांका विवेक,सनाया मोहित,अबीगेल-सनम ये तीनों जोड़िया पहुंच चुकी हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं शो में दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ी दिव्यांका और विवेक नें हालही में एक एंटरटेंमेंट पोर्टल को दिए गए खास इंटरव्यू में ये बात साफ साफ कही की वो इस शो को जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और अगर वो शो के विनर बनते हैं तो सबसे पहले भगवान शिव के दर्शन करने शिव मंदिर जाएंगे।

दिव्यांका-विवेक नें बीते हफ्ते ही भगवान शिव का तांडव डांस किया था जिसके बाद ही विवेक नें भगवान से ये मन्नत मांगी की अगर वो नच बलिए सीज़न 8 के विनर की ट्राफी जीत पाने में कामयाब होते हैं तो वो सबसे पहले अपनी पत्नी दिव्यांका के साथ भगवान शिव के मंदिर में जाकर मत्था टेकने जाएंगे ।

दिव्यांका और विवेक नें बताया की वो भगवान को ज्यादा नही मानते लेकिन जब वो शिव तांडव पर परफार्म कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे  उन्हें ये मन्नत मांगनी चाहिए दिव्यांका नें कहा की अगर वो ये शो नही जीत पाईं तो फिर कभी किसी रियलिटी शो का हिस्सा नही बनेंगी।

दिव्यांका विवेक नच बलिए के इस पूरे सीजन के दौरान कई बार  बॉटम 2 में जा चुके हैं लेकिन फिर भी दोनों नें अपनी हिम्मत नही हारी दोनों नें हर बार पहले से भी कई गुना ज्यादा मेहनत की दोनों नें कई तरह की डांस परफॉरमेंस भी दी जल्द ही दिव्यांका और विवेक को आप ब्लाइंड फोल्ड एक्ट करता देखेंगे। दिव्यांका के एक्टिंग का हुनर तो आप जी टीवी के शो बनू मैं तेरी दुल्हन और स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में देख चुके हैं लेकिन उनके और विवेक के डांस का टैलेंट का जादू दर्शकों पर कितना चल पाता है फिलहाल यह कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा ।

दिव्यांका और विवेक नें इच्छा जाहिर की है की इस डांस रियलिटी शो के बाद अगर उन्हें वक्त मिलता है और कोई अच्छी स्क्रिप्ट उन्हें मिलती है तो वो दोनों बॉलीवुड में अपना हांथ आज़माना चाहेंगे वैसे आपको बता दें की दिव्यांका की फेवरेट फिल्म लम्हें हैं और अगर कभी उन्हें इस फिल्म की तरह की कोई कहानी मिलती है तो वो जरूर करना चाहेंगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button