HindiNews & Gossip

ऐश्वर्या के साथ नज़र आ रहे इस शख्स का लोगों ने उड़ाया था मज़ाक, मगर बाद में हुए शर्मिंदा!

हम उस समाज में रहते है जहाँ इंसान की पहचान उसके कपडे और चेहरे के रंग से की जाती है। और रिस्पेक्ट उसी को दी जाती है जो या तो बहुत ज़्यादा अमीर हो या फिर समाज का कोई जाना माना नाम हो। हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमे ऐश्वर्या राइ बच्चन एक शख्स के साथ नज़र आयी थी। फोटो को देख कर कुछ लोगो ने उस शख्स का काफी मज़ाक उड़ाया था। उस शख्स पर टिप्पणियाँ करने के बाद जब लोगों को उनकी हकीकत पता चली तब लोगों के होश उड़ गए।

 

 

फोटो देखने के बाद जिन लोगों ने भी उनका मज़ाक उड़ाया उसकी वजह यह थी की वह बहुत ही ज़्यादा काले है। सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक बनाते हुए उन्हें बुरा भला भी कहा गया। जिस इंसान का मज़ाक बनाया गया था वह कोई आम शख्स नहीं है बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर एटली कुमार है। एटली कुमार एक काबिल डायरेक्टर है जिन्होंने काफी फिल्मे डायरेक्ट की है और उन्हें सफलता भी मिली है।

इस से पहले भी उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई थी। जिसमे वह अपनी पत्नी के साथ नज़र आये थे। लोगों ने उस तस्वीर पर भी उनका खूब मज़ाक बनाया था। और वह भी इस लिए की उनकी पत्नी बहुत ही खूबसूरत है और अपनी पत्नी के मुक़ाबले में वह काले है।

 

जो लोग दूसरे इंसान के रंग और कपड़ों के अनुसार उन्हें जांचते है। यह बहुत ही गलत तरीक़ा है। हम नहीं जानते की वह शख्स ज़िन्दगी के किस मुक़ाम पर है। इसी लिए लोगो को हमेशा किसी के बारे में कुछ भी कहने से पहले थोड़ी सावधानी ज़रूर बरतनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button