Hindi

पहले कुछ ऐसे नजर आते थे ये सितारे, अब तो पूरा लुक बदल गया है कई को तो आप पहचान नहीं पाएंगे

आज हम आपको फिल्म सितारों की पुरानी तस्वीर दिखाने वाले हैं. इन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि बीते सालों में इनका लुक्स कितना बदल चुका है. इन तस्वीरों में रेमो डिसूजा से लेकर किरण खेर तक के नाम शामिल हैं. तो बिना देर किए आइये बताते हैं कि कैसा है इन सितारों का ट्रांसफॉर्मेशन.

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल सुरों की रानी हैं। उनके गीतों को लोग पसंद भी करते हैं। बांग्ला ब्यूटी श्रेया घोषाल अब तक पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड्स जीत चुकी हैं। आप खुद देखिए शुरुआती दिनों में वो कैसी दिखती थीं ?

सोनू निगम

सोनू निगम जब नए-नए इंडस्ट्री में आए थे तो लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी थीं। हालांकि सोनू अब भी कमाल के दिखते हैं लेकिन शुरुआती दौर में तो बात ही अलग थी। सोनू ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं।

रणविजय सिंह

अभिनेता और टीवी होस्ट रणविजय सिंह ने एमटीवी पर आने वाले शो ‘रोडीज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे इस शो के विजेता बने। तब से अब तक कई फिल्मों और रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुके हैं। शुरुआती दौर में रणविजय कुछ ऐसे नजर आते थे।

रेमो डिसूजा

एक्टर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आपने कई डांस शो में बतौर जज देखा होगा। रेमो डांस ही नहीं मार्शल आर्ट में भी पारंगत हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के बाद उनका लुक कितना बदल चुका है।

फराह खान

फराह खान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक होने के साथ-साथ छोटे पर्दे के कई शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। फराह बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। बीते कुछ सालों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन कुछ ऐसा रहा है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन इनकी पुरानी तस्वीर देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि ये शिल्पा हैं। यदि आप ऐसे और भी सितारों की पुरानी तस्वीरें देखना चाहते हैं तो हमें जरूर लिखें।

Related Articles

Back to top button