HindiNews & Gossip

एकता कपूर अपने शो कुमकुम भाग्य के 1000 एपिसोड पुरे होने का मना रही है जश्न !

टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर प्रोडूसर एकता कपूर ने अब तक इस इंडस्ट्री को काफी पॉपुलर और यादगार शो दिए है। तक़रीबन 20 साल से वह टीवी इंडस्ट्री को अपने काम से सवार रही है। उनके शो को लोग काफी पसंद भी करते है। और उन्होंने अपने शो के ज़रिये लोगों को डेली सोप से जोड़े रखा है। उनके शो के कंटेट वाक़ई में लाजवाब होते है। उन्होंने हमे ऐसे करैक्टर दिए है जो अब तक हमारे दिल और दिमाग पर छाए हुए है। और उन्ही में से दो ऐसे  करैक्टर है प्रज्ञा और अभी।

जी हाँ ! वही प्रज्ञा और अभी जिसे आप लोग कुमकुम भाग्य में देखते आ रहे है। जिनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। बता दें की के 22 दिसंबर को एकता के इस शो कुमकुम भाग्य के 1000 एपिसोड पुरे होने वाले है।

शो के 1000 एपिसोड पुरे होने की ख़ुशी में एकता कपूर ने बहुत ही बड़े जश्न की तैयारी की थी। और इस जश्न का हिस्सा बनने वालों में शब्बीर आहलुवालिया, करन पटेल, अनीता हसनदानी, दीपक धूपर, क्रिस्टल डिसूज़ा, सृति झा और दिव्यांका त्रिपाठी शामिल हुए। यह जश्न सिर्फ शो के 1000 वे एपिसोड कम्पलीट होने की ख़ुशी में नहीं बल्कि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स में अब तक के योगदान के लिए भी रखी गयी थी।

एकता कपूर ने ज्वाइन मैनेजिंग डायरेक्ट और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में बालाजी टेलीफिल्म को ज्वाइन किया था। और पिछले कुछ सालों से वह इसे अपना भरपूर योगदान देते आई है। ज़ी टीवी पर आने वाला शो कुमकुम भाग्य दर्शकों में बहुत ही लोकप्रिय शो बन गया है। चूँकि यह एक लवस्टोरी प्रकार का शो है जिसमे सृती झा (प्रज्ञा) और शब्बीर आहलुवालिया (अभी) जो की एक रॉकस्टार का किरदार मिभा रहे है। आप ने अब तक इस शो में काफी उतार चढ़ाव देखे होंगे। लेकिन इन सब के दरमियान यह जोड़ी सबसे प्यारी और खूबसूरत नज़र आती है। शो में दोनों का ताल मेल भी बहुत ही अच्छा दिखाया जा रहा है।

अभी की बहन आलिया और तनु की लाख कोशिशों के बावजूद वो उन दोनों को अलग नहीं कर पाई है। इस शो ने काफी सारे अवार्ड भी जीते है। जिसमे 10 वा स्टार गिल्ड अवार्ड से बेस्ट अपकमिंग ड्रामा सीरीज और 10 वे बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड से बेस्ट टीवी शो ऑफ़ द ईयर और इसके अलावा ज़ी रिश्ते अवार्ड ने उन्हें फेवरेट दरवाहीक के अवार्ड से नवाज़ा है।

Related Articles

Back to top button