Hindi

निक के बर्थडे पर प्रियंका ने यूं सरेआम हजारों लोगों के सामने कर दिया किस, देखें वीडियो

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक का बर्थडे बड़े ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया. दोनों ने दोस्तों के साथ खूब पार्टी की. बता दें कि दोनों की सगाई के बाद ये निक का पहला बर्थडे है. अनाहिम, कैलिफोर्निया के एंजिल स्टेडियम में परफॉर्मेन्स के बाद निक का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया. इस दौरान निक के भाई जो जोनस भी स्टेडियम में मौजूद रहे। केक कटिंग से पहले निक ने प्रियंका को किस किया, जिसके बाद वे लगातार शर्माती नजर आईं। निक ने केक का फर्स्ट बाइट भी प्रियंका को ही खिलाया.

https://www.instagram.com/p/Bnx9y-tBe5V/?utm_source=ig_embed

अब प्रियंका ने खुद अपनी और निक की फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका, निक को किस कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, हैप्पी बर्थडे बेबी.

https://www.instagram.com/p/BnzmAPwAR_n/?utm_source=ig_embed

दरअसल, निक ने अपना लुक चेंज कर लिया है। इन तस्वीरों को देखकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को छोड़कर लोग निक के लुक की बातें कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Bnuvs1uHpAe/?utm_source=ig_embed

क्योंकि इन वायरल फोटोज में निक ने क्लीन शेव में नहीं बल्कि मूछों में नजर आ रहे हैं. निक के इस बदले अंदाज से लग रहा है वह पूरी तरह से प्रियंका के दमदार हमसफर बनने के लिए तैयार हैं.

https://www.instagram.com/p/BnxTSJ7HzqR/?utm_source=ig_embed

ऐसे में निक, प्रियंका के इंडियन अंदाज में अपने आप को ढालने की खूबसूरत कोशिश कर रहे हैं. निक का प्रयास वाकई में काबिले तारीफ है। निक मूछों में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button