Hindi

जानिए टीवी के सुपरस्टार अर्जुन बिजलानी के जन्मदिन पर उनके बारे मं दिलचस्प बातें

छोटे पर्दे के नागिन एक्टर अर्जुन बिजलानी टीवी के सबसे पॉपुलर और सुपर स्टार्स में टॉप पर माने जाते हैं अर्जुन छोटे पर्दे के ऐसे एक्टर हैं जो टीवी की टॉप अदाकाराओं के साथ स्क्रीन पर अपनी रोमांटिक कैमेस्ट्री के बारे में जाने जाते हैं। मौनी रॉय हों या दृष्टि धामी , रति पांडे हों या राधिका मदान इन सभी खूबसूरत हसीनाओं के साथ अर्जुन नें छोटे पर्दे पर बेहद खूबसूरत और रोमांटिक सीन दिए हैं।

अर्जुन बिजानी आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं अर्जुन बिजलानी की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

क्या आप जानते हैं टीवी के शाहरूख खान माने जाने वाले अर्जुन अपने काम को लेकर जितने डेडीकेटेड रहते हैं भगवान के प्रति भी वो उतने ही आस्तिक हैं ।

1- गणपति बप्पा के भक्त हैं अर्जुन

अर्जुन भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं और कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बप्पा का आशिर्वाद लेना नही भूलते। अर्जुन हर हफ्ते सिद्धी विनायक मंदिर जाते हैं।

2- बड़ा पाव है बेहद पसंद

 

फिटनेस के लिए जिम में घंटो पसीना बहाने वाले अर्जुन की कमजोरी हैं मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड बड़ा पाव अर्जुन खुदको रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी जब भी बड़ा पाव देखते हैं तो एकाक खा ही लेते हैं। बड़ा पाव के अलावा अर्जुन को बटर चिकन बेहद पसंद है लेकिन फिटनेस के चलते कई बार उन्हें अपना ये पसंदीदा खाना अवाइड करना पड़ता है।

3-अर्जुन को है बाइक राइडिंग का शौक

अर्जुन को बाइक राइडिंग का बेहद शौक है कॉलेज के दिनों में अर्जुन अपने दोस्तों के गैंग के साथ अक्सर अपनी बाइक के साथ लंबा सफर तय करते थे। इतना ही नही अर्जुन स्टंट भी बखूबी कर किया करते थे।

4- एक अच्छे और जिम्मेदार पिता हैं अर्जुन

आपको बता दें की अर्जुन अपनी प्रोफेशनलाइफ के साथ पर्सनलाइफ लाइफ को भी बहुत अच्छी तरह से हैंडल करते हैं अर्जुन एक अच्छे पति के साथ-साथ एक बेहद अच्छे पिता भी हैं अर्जुन अपने बच्चे की नैपीस भी खुद ही बदलते हैं जब भी उनके लाडले उनके साथ होते हैं।

5- गोवा है अर्जुन की सबसे पसंदीदा जगह

अर्जुन बिजलानी को गोवा बेहद पसंद है अर्जुन को जब भी वक्त मिलता है तो वो अपने परिवार के साथ गोवा फैमिली ट्रिप पर चले जाते हैं।

6- दिप्ती भटनागर की भतीजी नेहा से की थी अर्जुन नें शादी

 

अर्जुन की पत्नि नेहा लखनऊ से हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप्ति नवल की भतीजी हैं । नेहा अर्जुन की कॉलेज की फ्रैंड रहीं दोनों नें काफी लंबे समय तक एक  दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।

Related Articles

Back to top button