Hindi

ऑस्‍ट्रेलिया पर भारत की जीत को लेकर इन फिल्म स्टारों ने दी टीम को बधाई, शाहरुख बोले- पूरी रात जगकर मैच देखा

भारतीय टीम ने ब्रिसबेन के गाबा में मंगलवार को चौथा टेस्ट मैच 3 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग टीम के खिलाड़ियों को बधाइयां दे रहे हैं। इनमें तमाम बॉलिवुड सिलेब्‍स भी शामिल हैं।

 

https://twitter.com/BCCI/status/1351464263240466432

 

शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘हमारी टीम की क्‍या शानदार जीत हुई है!!! हर बॉल को देखने के लिए पूरी रात जगा। अब शांति से सोउंगा और इस जीत को महसूस करूंगी। सभी लड़कों को प्‍यार और उनके लड़ने की ताकत की प्रशंसा करता हूं। चक दे इंडिया!’

 

वहीं, रणवीर सिंह ने टीम की एक तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐतिहासिक जीत!!! क्‍या कोशिश की है!!! गर्व है!!! इसके साथ उन्‍होंने तिरंगे के कई इमोजी बनाए।

https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1351452597283033088

 

रितेश देखमुख ने लिखा, ‘इंडिया जिंदाबाद… टीम इंडिया आप पर गर्व है। यह बड़ी जीत है। बधाई कैप्‍टन।’

 

अक्षय कुमार ने टीम की तस्‍वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘जबरदस्‍त परफॉर्मेंस के लिए बधाई टीम इंडिया। मुश्‍किलों के खिलाफ जीतते हुए इतिहास बना दिया। सच में आप चैंपियन्‍स हो।’

https://twitter.com/akshaykumar/status/1351458151845883908

सुनील शेट्टी ने भी टीम की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई टीम इंडिया! क्रिकेट का भविष्‍य चमक रहा है।’

 

https://twitter.com/SunielVShetty/status/1351456870456815618

https://twitter.com/iamsunnydeol/status/1351461880536023040

 

Related Articles

Back to top button