Hindi

धड़क की शूटिंग खत्म करते ही बड़ी बहन सोनम कपूर की शादी की शॉपिंग करती दिखीं जॉह्नवी

बॉलीवुड की पहली लेडी सुपर स्टार श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन श्रीदेवी की परछाई रहने वाली उनकी लाडली बेटी  जाह्नवी कपूर अपनी मां की जिम्मेदारियों और उनके रिश्तों को बड़ी ही संजीदगी के साथ संभाल रहीं हैं। गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर ने  हालही में अपनी  पहली डेब्यू फिल्म “धड़क” की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग खत्म करने के बाद जाह्नवी मुंबई के बांद्रा इलाके में शॉपिंग करते  दिखाई दीं। जिम शॉर्टस में जाह्नवी बेहद खूबसूरत दिखीं। इसी दौरान जाह्नवी के फैन नें उनके साथ सेल्फी लेने की गुज़ारिश की जाह्नवी नें फैंस की बात को खुशी के साथ मान लिया और सेल्फी दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जान्हवी और उनकी बहन खुशी जल्द ही अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर के साथ छुटिटयाँ बिताने लंदन जाने वाली हैं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” की शूटिंग में बिजी हैं जिसकी शूटिंग लंदन में हो रही है। ज्ञात हो कि श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने अपनी दोनों छोटी बहनों को बड़ी ही कुशलता के साथ संभाला है।

वैसे तो फिलहाल कपूर खानदान में शादी की सहनाई गूंजने की तैयारी हो रही है।

जी हां कपूर खानदान की बड़ी बेटी सोनम कपूर जल्द ही दुल्हन बनने जा रहीं हैं।

बिज़नेस मैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी अगले महीने 6-7 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहीं सोनम कपूर की शादी की उत्सुकता उनके सभी भाई बहनों को हैं।

ऐसे में हालही में जाह्नवी मार्केट में शॉपिंग करती दिखाई दीं इस दौरान उनके हांथ में शॉपिंग लिस्ट भी नज़र आ रही हैं।जिसे देख अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि जाह्नवी अपनी बहन सोनम की शादी की शॉपिंग कर रहीं हैं।

हालाकि इस बारे में जाहवी कपूर नें मीडिया या कैमरे के सामने कोई बात नही की।

जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क इसी जुलाई में रिलीज़ हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button