HindiNews & Gossip

रणबीर कपूर ने इस लिए क्या था तैमूर अली खान का बर्थडे मिस? जानिए !

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर 2017 को अपने प्यारे बेटे तैमूर का पहला बर्थडे बड़े ही शानदार तरीके से पटौदी पैलेस में मनाया। तैमूर के साथ उनके पेरेंट्स और फॅमिली वालों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई जिसमे तैमूर अपना बर्थडे  केक कट करते हुए नज़र आए।

तैमूर की बर्थडे पार्टी में जहाँ करिश्मा कपूर, रंधीर कपूर और बबिता कपूर नज़र आएं वही रणबीर कपूर इस पार्टी से गायब रहे। हालाँकि रणबीर और छोटे नवाब तैमूर की खूब जमती है मगर वह इस मौके पर कही भी नज़र नहीं आए।

रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर भी इस ख़ुशी का हिस्सा बनना चाहते थे और वह काफी एक्ससिटेड भी थे मगर अपने काम से कमिटमेंट की वजह से उन्हें पार्टी मिस करनी पड़ गयी। रणबीर को तैमूर से बहुत लगाव है और उन्हें इसी वजह से तैमूर के बर्थडे में बुलाया भी गया था। रणबीर इस पार्टी को अटेंड करना चाहते थे मगर उनके सामने कुछ ज़रूरी काम आ गए जिसके कारण वो सेलिब्रेशन में नहीं जा सके।

आपको बता दें की रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पर बहुत ही मेहनत कर रहे है, इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी नज़र आने वाली है और यह फिल्म साल 2019 में रिलीज़ होने वाली है। इस के अलावा रणबीर संजय दत्त की बायोपिक पर भी ध्यान दे रहे जिस में वह संजय दत्त का किरदार निभा रहे है। इस मूवी में उनके साथ अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला और दिया मिर्ज़ा भी काम कर रहे है।

रणबीर कपूर पिछली बार फिल्म जग्गा जासूस में कैटरिना कैफ के साथ नज़र आए थे। मगर उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। हालाँकि उस फिल्म के गाने गलती से मिस्टेक ने काफी अच्छे रिस्पांस हासिल किए थे।

Related Articles

Back to top button