Hindi

सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है TOH का, कुमार विश्वास बोले- जरूर देखें, हम अकेले क्यों ठगे जाएं

आमिर खान की दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमजोर कहानी का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है. फिल्म क्रिटिक्स और सेलेब्र‍िटीज को भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने निराश किया. कवि और नेता कुमार विश्वास से लेकर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श तक ने फिल्म को कमजोर बताया.

 

कुमार विश्वास ने टि्वटर पर लिखा है- “आप लोग भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जरूर देखें. हम अकेले ही क्यों ठगे जाएं.” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- “ठग्स ऑफ हिंदोस्तान देखी, टाइटल एकदम ठीक है, ठग लिया.” फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी इसे निराशाजनक बताया. उन्होंने 2 स्टार दिए.

क्रिटिक कोमल नाहटा ने लिखा- बड़ी निराशा हुई. बड़े पैमाने पर रिलीज बड़े स्टारकास्ट वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हतोत्साहित करती है.

https://twitter.com/BhaavnaArora/status/1060427450067247104

राइटर भावना अरोड़ा ने लिखा- “सुना है आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में बहुत ओवर एक्ट किया है. उन्हें कटरीना कैफ को हर्जाना देना चाहिए.” फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल ने इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर बताया. यूजर्स भी फिल्म को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

सोशल मी‍डिया यूजर्स की बात करें तो एक ने लिखा है ”मूवी का पहला हाफ बेकार है. स्क्रीनप्ले धीमा है. स्टोरी घटिया है. मैं सिनेमाहॉल में हूं और ट्विटर देख रहा हूं इसका मतलब आप समझ सकेत हैं कि मूवी कैसी है. इससे रेस-3 ज्यादा बेहतर थी.”

यहाँ देखें लोगों के कमेंट :-

https://twitter.com/idntagree/status/1060072823518097408

 

https://twitter.com/fakingnews/status/1060449803811749888

 

https://twitter.com/nikhil__98/status/1060515281750163456

 

https://twitter.com/fakingnews/status/1060442628007718913

 

https://twitter.com/meet1010/status/1060765226797228033

 

https://twitter.com/fakingnews/status/1060444304999469056

 

 

 

 

https://twitter.com/April_clown_MS7/status/1060562932168159233

Related Articles

Back to top button