Hindi

डिलीवरी के 4 महीने बाद शो में लौटीं ये टीवी एक्ट्रेस,सौम्या की वापसी से फैंस काफी खुश हैं

‘भाबीजी घर पर हैं’  की एक्ट्रेस सौम्या टंडन  ने कुछ वक्त पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान सौम्या टंडन मेटरनिटी लीव पर थीं। मेटरनिटी लीव पूरी होते ही सौम्या फिर से शो में वापस लौट आई हैं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी। इस पोस्ट में सौम्या के साथ शो की स्टारकास्ट उनका खास अंदाज में वेलकम करते हुए दिखाई दे रही है।

https://twitter.com/saumyatandon/status/1128131105364688896

 

सौम्या टंडन  ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। सौम्या वीडियो में कह रही हैं कि ‘आप लोगों मुझे कई दिनों से पूछ रहे थे कि शो में वापसी कब कर रही हैं। तो मैंने सोचा कि सेट पर आकर आप लोगों को सरप्राइज दूं। 4 महीने बाद आज मैंने पहले दिन शूट किया। बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा कि मैं फिर से अपने घर पर वापिस आ गई हूं।’ सौम्या की वापसी से फैंस काफी खुश हैं और वह सौम्या के लौटने की खुशी लगातार पोस्ट करके शेयर कर रहे हैं।

 

 

https://www.instagram.com/p/But-ScllV88/

 

 

 

सौम्या टंडन ने प्रेग्नेंट होने के चलते टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से 4 महीने का ब्रेक लिया था। सौम्या टीवी के अलावा फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर की बहन का किरदार निभा चुकी हैं। सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।

Related Articles

Back to top button