News & Gossip

Box Office: 2 हफ्तों अक्षय – रजनी की 2.0 ने बनाये कई रिकॉर्ड, जाने अब तक कुल कमाई

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म ‘2.0’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है। 12 दिसम्बर को थलायवा रजनीकांत के जन्म दिन पर दर्शकों ने शानदार तोहफ़ा दिया और 2.0 ने चेन्नई में एक रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ अक्षय कुमार के लिए भी उनके अब तक के करियर की सबसे सफल फ़िल्म बन गयी है।

2.0 ने चेन्नई में सबसे बड़ी फ़िल्म का ख़िताब पा लिया है। बुधवार को रिलीज़ के 14 दिनों में फ़िल्म यहां 20.11 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और 20 करोड़ के नये क्लब की शुरुआत हो गयी है। इससे पहले सोमवार (10 दिसम्बर) को फ़िल्म ने ₹19.03 करोड़ जमा करके ‘बाहुबली2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 2.0 के हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करणों का अब तक का नेट कलेक्शन ₹365 करोड़ हो चुका है और नंबर वन इंडियन फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले यह ख़िताब रणबीर कपूर की फ़िल्म ‘संजू’ के नाम था, जिसने तीनों भाषाओं में ₹341 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ है, जिसने हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में 300.26 करोड़ जमा किये थे।

7 दिसम्बर को 2.0 की रिलीज़ का दूसरा हफ़्ता शुरू हो गया था। फ़िल्म 2000 स्क्रींस पर चल रही है। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹5.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे शनिवार को 2.0 ने ₹9.15 करोड़ जमा किये। दूसरे रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़बर्दस्त उछाल देखा गया। रविवार को इसे ₹12 करोड़ मिले। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने ₹27 करोड़ जमा किये, जबकि 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 97.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे सोमवार को 2.0 के कलेक्शंस में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज़ की गयी। फ़िल्म ने ₹3.75 करोड़ जमा किये है। मंगलवार (11 दिसम्बर) को क़रीब 3 करोड़ का कलेक्शन किया और 13 दिनों में इसका कलेक्शन 173.50 करोड़ बताया जाता है। वहीं, बुधवार यानि 12 दिसम्बर को 2.0 के कलेक्शंस 2-3 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button