Hindi

फिर से तहलका मचा रही है ‘प्रिया प्रकाश’ विडियो हो गया है वायरल

आंखों-आंखों के इशारे कर लाखों लोगों के दिलों पर छुरिया चलाने वाली मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। उनके आंख मारने वाले विडियो ने रातोंरात तहलका मचा दिया था। लोग इस कदर पागल हो गए थे कि वे प्रिया की नकल करते हुए विडियो शूट कर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे…और अब फिर से प्रिया वारियर का एक और विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा |

प्रिया प्रकाश  के  विडियो को अभी एक दिन ही हुआ है सोशल मीडिया पर डाले हुए जिसे अभी तक सात हजार से ज्यादा व्यू इसे मिल चुके  हैं और व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं |

ये विडियो  प्रिया की फिल्म ‘ओरू अडार लव’ का एक टीजर है  ‘ओरू अडार लव’ प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म है, हालाँकि इस फिल्म में प्रिया प्रकाश ने आंख नही मारी फिर भी ये विडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है |

इस से पहले भी प्रिया प्रकाश का  विडियो फरवरी के महीने में आया था और उसे इतना पसंद किया गया कि प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर वैलंटाइंसडे सिंबल बन गया। लोगों ने उन्हें नैशनल क्रश तक का टाइटल दे डाला था अभी इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश के 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Related Articles

Back to top button