Hindi

अंग्रेजी में बहुत कमजोर हैं ये बॉलीवुड सितारे, हर नाम चौंंकाने वाला

आज के समय में अगर कोई कहे कि उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं तो थोड़ी हैरानी होती है और खासकर जब बड़े-बड़े सितारों की बात हो तो अंग्रेजी तो अच्छी होती है। बड़ी-बड़ी पार्टियों में अगर आप हिंदी में बात करते हैं तो लोग आपको ऐसे देखते हैं मानो आपनै किसी तरह का कोई गुनाह किया हो क्योंकि बड़े लेवल की पार्टियों में हिंदी बोलना मतलब डाउनमार्केट समझा जाता है।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े सितारे हैं जो इंग्लिश बोलने के मामले में काफी फिसड्डी हैं। हालांकि इनकी दमदार एक्टिंग के सामने बड़े-बड़े फेल हो जाते हैं। लेकिन जब बारी आती है अंग्रेजी की तो कमजोर पड़ जाते हैं। इन सितारों को आप अक्सर हिंदी में बात करते हुए देखेंगे क्योंकि अंग्रेजी में ये ज्यादा सहज महसूस नहीं करते और इसमें किसी तरह की कोई शर्म की बात नहीं।

कंगना रनौत
अंग्रेजी में कमजोर सितारेबॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। कंगना ऐसी अभिनेत्री हैंं जो वैझिझक किसी भी बात को बिना किसी से डरे करती हैं। कंगना रनौत ने अपनी जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखे हैं। उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका नहीं मिल पाया जिसके कारण उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है। नाम और पैसा कमाने की खातिर कंगना ने स्कूल खत्म करते ही फिल्मों में कदम रख दिया था। अभिनेत्री ने इस बात को खुद स्वीकार किया था कि करियर के शुरुआती दौर में उनकी कमजोर अंग्रेजी का लोग काफी मजाक उड़ाया करते थे। हालांकि अब कंगना ने अच्छी अंग्रेजी सीख ली है।

अक्षय कुमार
अंग्रेजी में कमजोर सितारेखिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार भी अंग्रेजी में माहिर नहीं हैंं। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना इस मामले में काफी अच्छी हैं लेकिन अक्षय कुमार को आप अक्सर हिंदी में बात करते हुए ही पाएंगे। कहा जाता है कि अक्षय कुमार अपनी खराब अंग्रेजी लोगों के सामने जाहिर करने से कतराते हैं, इसलिए हिंदी में बात करना ही सही समझते हैं। कराटे सीखने के चक्कर में अक्षय कुमार ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की।

रजनीकांत
अंग्रेजी में कमजोर सितारेसाउथ में लोग रजनीकांत को भगवान के रूप में पूजते हैं। दमदार अभिनय क्षमता के मालिक रजनीकांत का जन्म काफी गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने कुली, कारपेंटर और बस कंडक्टर तक का काम किया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नहीं मिल सका। इस वजह से अंग्रेजी में काफी कमजोर हैं।

धानुष
अंग्रेजी में कमजोर सितारेरजनीकांत के दामाद और साउथ इंडियन स्टार धानुष लोगों के बीच काफी मशहूर हैंं। लेकिन आपको हैरानी होगी कि अंग्रेजी के मामले में वो काफी कमजोर हैंं। अंग्रेजी के मुकाबले तमिल में बात करना अधिक पसंद करते हैं धानुष।

राखी सावंत
अंग्रेजी में कमजोर सितारेअपनी बोल्डनेस और बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली राखी सावंत इंग्लिश बोलने में बहुत ही ज्यादा कमजोर हैं। हिंदी में बात करना उन्हें अधिक पसंद आता है।

Related Articles

Back to top button