Hindi

33 की हुई ‘यह है मोहब्बतें’ शो की इशिता उर्फ़ दिव्यांका त्रिपाठी !

सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला उर्फ़ दिव्यांका त्रिपाठी (33) का आज जन्म दिन है और फिल्मीमंत्रा टीम उन्हें तहे दिल से जन्म दिन की बधाई देती है। बता दें की दिव्यांका ने बड़े ही शानदार तरीके से टीवी पर टीवी शो पर अपने सीधे साधे और बहु के रूप में एक पहचान बनाई है जिसे हर कोई पसंद करता है। दिव्यांका एक बहुत ही संजीदा और मीठी बोली बोलने वाली इंसान है। दिव्यांका की मुस्कराहट बहुत ही प्यारी है और कोई भी उनकी स्माइल पर अपना दिल हार सकता है।

दिव्यांका का जन्म भोपाल जैसे सूंदर शहर में हुआ था। दिव्यांका के बारे में आपको बता दें की उनका बचपन से आर्मी अफसर बनने का सपना रहा था। और उस के लिए उन्होंने भोपाल राइफल अकादमी भी ज्वाइन की थी जहा वह एक चैंपियन बनना चाहती थी। मगर इस से पहले की वह ऐसा कर पाती। दिव्यांका की ख़ूबसूरती और एक ज़बरदस्त पर्सनालिटी की वजह से उन्हें ब्यूटी कांटेस्ट का हिस्सा बनने का मौक़ा मिल गया। जिस से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली। दिव्यांका उसके बाद अपना लक आज़माते हुए ज़ी सिनेस्टार्स की खोज में भाग लिया था। हालाँकि उस समय वह शो तो नहीं जीत पाई थी मगर उनके लिए टीवी की स्क्रीन पर आने के रास्ते खुल गए थे।

उन्होंने अब तक टीवी के काफी शो में काम किया है जिन में बनू में तेरी दुल्हन, कसम से, अदालत, बहु हमारी रजनीकांत जैसे शो शामिल है। उन्होंने कुछ रियलिटी शो भी किये है जिनमे कॉमेडी सर्किस, नच बलिये सीजन ८ है। उन्होंने केवल बहु का किरदार ही नहीं किया बल्कि कॉमेडी के मैदान में भी अपनी कला के जोहर दिखाए है। यह है मोहब्बतें शो जो की अब तक स्टार प्लस पर चल रहा सब से ज़्यादा लोकप्रिय हुआ है।

उसके बाद उन्हें साल 2006 में ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ में डेब्यू करने का अवसर मिला। दिव्यांका ने शो के ज़रिये काफी फैंस बना लिए है। और अपनी क़ाबिलियत से वह टेलीविज़न पर अब तक बनी हुई है। दिव्यांका का कहना है की कॉमेडी एक्ट करने के बाद हालाँकि वह इतनी पॉपुलर नहीं हुई मगर उनको अपनी सलाहियत को और निखारने का मौक़ा मिला। और लोगों ने उन्हें उस रूप में भी काफी पसंद किया।

Related Articles

Back to top button