विकेंड का वार में शाहरूख खान देंगे मनवीर को एक सीक्रेट टास्क

इन दिनों हर फिल्म स्टार अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंचते हैं इसी कड़ी में बॉलीवुड किंग खान भी अपनी अपकमिंग फिल्म रईस का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंचे । जंहा शाहरूख नें घर वालों के साथ ना सिर्फ कुछ वक्त बिताया बलकी उन्हें शो के खास एपिसोड वीकेंड का वार के दौरान खास अंदाज़ में टास्क भी दिया ।

शाहरूख बिग बॉस के सेट पर शो के होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते दिखाई देंगें आपको बता दें की इससे पहले शाहरूख स्टार स्क्रीन अवार्ड के दौरान बॉलीवुड सुल्तान सलमान के साथ स्टेज शेयर कर चुके हैं ।

शो का ये खास एपिसोड आज रात को ही ऑन एयर किया जाएगा इस एपिसोड में शाहरूख बिग बॉस के सदस्य मनवीर गुर्जर को एक स्पेशल टास्क देते दिखाई देंगे जिसके तहत मनवीर को किचन पर अंडो वाले ट्रे को उठाकर बानी की नजरों से दूर लेकर जाना है ।

ज्ञात हो की बानी को अंडे बेहद पसंद है ऐसे में मनवीर जिस तरह से अंडे छुपाते हैं उसके बाद कहीं मनवीर और बानी के बीच झगड़ा ना हो जाए ।

बॉलीवुड के ये दोनों खान फिल्म करन –अर्जुन में एक साथ काम कर चुके हैं दोनों की जोड़ी को दर्शकों नें काफी पसंद किया था ।दर्शक बॉलीवुड के इन दोनों खान को एक साथ पर्दे पर देखने का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे । फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ ।
वीकेंड के वार के दौरान शाहरूख मनवीर को फोन पर टास्क के बारे में बताते हैं पहले तो मनवीर शाहरूख की आवाज पहचान नही पाते लेकिन कुछ समय बाद ही मनवीर को पता चलता है शाहरूख नें उन्हें ये टास्क दिया है मनवीर शाहरूख की आवाज सुनकर बेहद खुश हो जाते हैं ।

आपको बता दें की बिग बॉस की कंटेस्टेंट मोनालीसा हालही में घर से बेघर हुई हैं , बहरहाल मनवीर गुर्जर को बिग बॉस विनर का मजबूत दावेदार माना जा रहा है । वहीं घर के सदस्य रोहन मेहरा को बिग बॉस नें कुछ समय पहले ही पूरे सीज़न के लिए नोमिनेट कर दिया था । हालही में रोहन की सजा भी बिग बॉस नें खत्म कर दी है ।

यहां शाहरूख की फिल्म रईस से जुड़ी एक खास बात आपको और बता दें की शाहरूख और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की फिल्म रईस इसी महीने की 25 तारीख को रिलीज़ हो रही है ।



