News & GossipUpcoming Movies

श्रद्धा को मिली ‘साहू’ फिल्म, मगर इसी फिल्म को आलिया ने क्यों किया था रिजेक्ट

अब जब की श्रद्धा कपूर को प्रभास के साथ आने वाली फिल्म साहू के लिए सेलेक्ट किया गया है। लोग थोड़े आश्चर्य चकित होंगे की श्रद्धा कपूर ने अनुष्का शेट्टी को रेप्लसेड कर दिया हालाँकि फिल्म मेकर की पहली पसंद तो अनुष्का शेट्टी थी। हालाँकि इस फिल्म को करने के लिए फिल्म मेकर्स की पहले से ही अनुष्का को लेकर काफी उम्मीदें थी। लेकिन क्या आप जानते है की श्रद्धा कपूर और अनुष्का शेट्टी से भी पहले यह फिल्म आलिया भट्ट को ऑफर की गयी थी जिसे आलिया ने ठुकरा दिया था।

जी हाँ! सूत्रों के अनुसार यह फिल्म पहले आलिया को ऑफर हुई थी जब फिल्म मेकर्स को लगा की इस फिल्म के लिए उन्हें अनुष्का नहीं मिल पा रही है तो उन्होंने आलिया को इस फिल्म के लिए कन्विंस करने की कोशिश की। यहाँ तक की करन जोहर ने भी आलिया को इस फिल्म लिए मनाने की पूरी कोशिश की के यह उनकी साउथ में एक डेब्यू फिल्म होगी। मगर आलिया का कहना है की अभिनेत्री की इस फिल्म में प्रभास की तुलना में काफी कम दृश्य है और उन्हें फिल्म अक्सेप्ट करने के लिए कोई वजह नहीं दिखाई दी।

आलिया अपने वर्त्तमान में कुछ महत्व पूर्ण भूमिका करने की इच्छा रखती है जिस के लिए वो काफी मेहनत भी कर रही है। उनहोंने अपनी कुछ फिल्मो में बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया है। वह एक सहायक के रूप में काम करना ज़्यादा पसंद करती है अब वह उसे तोड़ना नहीं चाहती है। क्या ऐसा कहा जा सकता है की किस्मत से श्रद्धा को यह फिल्म मिल गयी है चूँकि आलिया ने तो उसे रिजेक्ट कर दिया था।

कुछ महीनो पहले आलिया से ट्वीटर चैट पर पूछा गया था की उनका पसंदीदा साउथ एक्टर कौन है तो उन्होंने कहा था प्रभास। उन्होंने ये इच्छा ज़ाहिर की थी की अगर उन्हें प्रभास के साथ फिल्म मिल जाये तो वो मौक़ा वो कभी मिस नहीं करेगी। मगर लगता है शायद उन्होंने ये सुनेहरा मौक़ा गवा दिया है या फिर प्रभास और आलिया के लिए कुछ अच्छा होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button