BollywoodNews & Gossip

करन जोहर ने किया रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का पहला पोस्टर शेयर

रोहित शेट्टी और करन जोहर की निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिम्बा जिसमे रणवीर सिंह को लीड रोल दिया गया है। फिल्म को बनाने के लिए करन जोहर और रोहित शेट्टी ने साथ में काम करने का निर्णय लिया है।  सिम्बा मूवी साल २०१८ के २८ दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है। करन जोहर और रोहित की इस फिल्म में रणवीर सिंह बिलकुल ही अलग अवतार में नज़र आएंगे। करन ने अपने ट्वीटर के द्वारा फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर बड़ा ही विचित्र है जिसमे रणवीर अपने एंग्री लुक में दिखाई दे रहे है। पोस्टर में रणवीर का चमचमाता हुआ चश्मा और उनके गले में लटकती हुई चैन फिल्म में उनके अभिनय को दर्शाती है।

आपको बता दे की रणवीर सिंह इस फिल्म में एक क्रोधित पुलिस वाले का अभिनय निभाने वाले है। यह फिल्म टेम्पर फिल्म का हिंदी रीमेक है जिसमे जूनियर एनटीआर ने लीड रोल किया था। अब तक की फिल्मों में हम रणवीर को एक्शन और रोमांस करते देख चुके है। सिम्बा फिल्म में एक एंग्री पुलिस मैन के रूप में रणवीर की रोमांचक अदाकारी देखने को मिल सकती है। यह एक बहुत ही रोमांचक फिल्म होगी। पद्मावती में रणवीर के अलाउद्दीन खिलजी वाले लुक की सब ने खूब तारीफ की थी। और इस पोस्टर को देखने के बाद अब देखना यह है की दर्शकों का इस के प्रति क्या रिस्पांस होता है। रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावती जो की अब तक रिलीज़ नहीं हो पायी है। बहरहाल रणवीर के फैंस उनकी फिल्म को देखने के लिए बहुत ही बेताब है।

Related Articles

Back to top button