News & Gossip

मिस वर्ल्ड 2017 मनुषी चिल्लर करना चाहती है इस अभिनेता के साथ डेब्यू!

मनुषी चिल्लर ने इस साल मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब अपने नाम करके भारत की शान में चार चाँद लगा दिए। आज से 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह ख़िताब जीता था। मनुषी चिल्लर सिर्फ ख़ूबसूरती के मामले में ही नहीं बल्कि बुद्धि में भी सबसे आगे है। खूबसूरती के साथ साथ अपनी सूझ बुझ से उन्होंने लोगो का दिल जीत लिया है। इस दुनिया में सबसे ज़्यादा माँ को सम्मान देना चाहिए, और जहा बात है पैसे की तो हर बात पैसे से ही नहीं जुडी होती है। अपनी माँ को प्यार और सम्मान देकर उन्हें ऊँचा स्थान दे सकते है। उनके इस जवाब से लोगो के दिल में उनके लिए सम्मान और भी बढ़ गया। अब जब की वह मिस वर्ल्ड बन गयी है तो उनके बॉलीवुड में कदम रखने की बातें भी सामने आरही है। मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में उनको कौन नहीं देखना चाहेगा।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की उनके सह प्रतियोगी ने उन्हें पहले से ही बॉलीवुड स्टार घोषित कर दिया था। हालाँकि अभी मनुषी चिल्लर अपनी पढाई पुरी करना चाहती है। उनका कहना है की फ़िलहाल उनकी मिस वर्ल्ड २०१७ की यात्रा बहुत ही अच्छी रही है और उन्होंने बॉलीवुड में जाने के बारे में फैसला नहीं किया है। इसका निर्णय वह एक साल बाद करेंगी। उनका मन्ना है की मिस वर्ल्ड और डॉक्टर की हैसियत से उनका एक ही लक्ष्य है। आप लोगो की ज़िन्दगी को आसान और आरामदायक बना सकते है। और मिस वर्ल्ड की हैसियत से वह लोगो को और अच्छे से समझ सकती है।

आप को क्या लगता है की मनुषी को बॉलीवुड में डेब्यू किस एक्टर के साथ करना चाइये। आप हमे अपने सुझाव कमेंट कर सकते है। मनुष्य चिल्लर के फैंस उन्हें बॉलीवुड में अपना करियर बनाते हुए ज़रूर देखना चाहेंगे।

Related Articles

Back to top button