News & Gossip

बिग बॉस11- बनफ्शा सुनवाला और दिव्या अग्रवाल की बेमिसाल दोस्ती, देखिये तस्वीरें!

बिग बॉस के घर में नेशनल टीवी पर जब दिव्या अग्रवाल ने उनसे अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे तब प्रियंक इस बात पर बहुत हैरान थे की आखिर दिव्या ने उनके साथ ऐसा क्यों किया। मगर दिव्या बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी बनफ्शा सुनवाला से मिल रही है और उनकी फोटो भी वायरल हुई है। हालाँकि प्रियंक और बनफ्शा के दरमियान दोस्ती का रिश्ता था या कुछ और यह बात अब तक किसी के समझ नहीं आई है। और उनके फैंस का मानना है की प्रियंक और बनफ्शा की बढ़ती नज़दीकयों के कारण ही दिव्या ने उनसे ब्रेक-उप किया है। मगर यह बात बड़ी ही ताज्जुब वाली है की अब वह दोनों साथ में मटर गश्ती कर रही है।

सूत्रों के अनुसार दोनों एमटीवी रोडीज़ के आने वाले सीजन के ऑडिशन में एक दूसरे से मिली थी। दोनों ने साथ में बुमेरांग वीडियो भी शूट किया। जो की अब सोशल मीडिया पर आ चूका है। हालाँकि वह दोनों हाल ही में एक दूसरे से मिली मगर बनफ्शा जब से बिग बॉस ११ के घर से एलिमिनेट हुई थी वो दोनों तब से आपस में बातें कर रही है।

WOAH!!!! Divya di is with Benafsha!!!!.😍😍😍 I hope ab sab clear ho jayega!!! 😘😘😍😍😍 @divyaagarwal_official @priyanksharmaaa @benafshasoonawalla #divyaagarwal #priyanksharma #benafshasoonawalla #bb11 #divyank

A post shared by Divya Agarwal (@divyaagarwal__official) on

जब दिव्या घर के अंदर गयी थी और उन्होंने प्रियंक से अपने रिश्ते तोड़ने की बात कही तब बनफ्शा से इस बारे में पूछ गया था की इसकी क्या वजह हो सकती है। तब बनफ्शा का कहना था की ” हर कोई इस बात के लिए मुझे ही क्यों ज़िम्मेदार समझ रहा है। जब में घर से बाहर आई थी तो मेने दिव्या से बात की थी जबकि हम बेस्ट फ्रेंड्स नहीं है मगर हमने अच्छे से बात की। तब दिव्या का कहना था की बेन इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है। दिव्या को इस बात से ऑब्जेक्शन थी की जब प्रियंक सब लड़कियों का नाम लेता था तब दिव्या का नाम क्यों नहीं मेंशन करता था। प्रियंक ने एक बार भी उनका नाम नहीं लिया था। वह कभी इस लड़की तो कभी उस लड़की की बातें करता रहते थे। और हर दिन प्रियंक का बयान बदलता बदलते रहते थे।”

बेन का कहना है की दिव्या को बहुत दुःख पहुंचा था मगर नेशनल टीवी पर उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उनके ख्याल से शायद यह बहुत जल्दी हो गया। “दिव्या, प्रियंक के बाहर आने के बाद भी उन से इस बारे में बात कर सकती थी। वह एक अच्छी लड़की है। बहरहाल जो भी चीज़ें बिग बॉस के शो पर दिखाई गयी थी यह तो सभी जानते है की उसमे कितनी एडिटिंग की जाती है। आप घर में 24 घंटे रहते हो जिसमे बहुत सारी एडिटिंग होती है। असल में अनकट फुटेज में क्या होता है यह कोई भी नहीं जनता।”

Related Articles

Back to top button