Bigg Boss

बिग बॉस 11- हिना खान के कमेंट पर साक्षी तंवर ने दिया था यह जवाब!

बिग बॉस के घर में रह रही हिना खान ने कुछ दिनों पहले सेलेब्रिटीज़ पर कमेंट किया था। कमेंट करने के लिए टीवी सेलेब्स ने उन्हें ट्वीटर पर खूब फटकारा था। एक वीडियो क्लिप में जहाँ उन्होंने दंगल की एक्ट्रेस साक्षी तंवर की आँखों के बारे में कमेंट करते हुए उन्हें क्रॉस्ड ऑय कहा था। उस बात पर कई सरे टीवी सेलेब्स उन से नाराज़ हो गए थे। साक्षी तंवर ने उस वीडियो क्लिप पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था। हालाँकि काम्या पंजाबी और गौहर खान ने हिना को उन पर टिपण्णी करने के लिए खूब झाड़ा था।

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है की साक्षी ने हिना के उस बातों के लिए यह कहा था ” हिना खान ने मेरा अपमान करने के इरादे से कोई बात नहीं कही थी। मेने पूरा वीडियो क्लिप देखा था जहा घर के दूसरे कंटेस्टेंट मेरे बारे में बात कर रहे थे की वह मेरे कुछ फीचर्स को पसंद नहीं करते है और हिना ने बस उन्हें बताया था की क्यों।” उन्होंने और कहा की उनकी समझ में नहीं आ रहा है की हर किसी ने हिना खान को टारगेट क्यों बना रखा है। साक्षी इतनी समझदार है की चॅनेल के एडिटिंग के तरीके को ना समझ पाए। वह इस चीज़ से अच्छी तरह से वाक़िफ़ है।

साक्षी के स्पोकपर्सन ने बताया की “यह एक नकली इंटरव्यू है बिलकुल ही बनाया हुआ। साक्षी ने उस बारे में ना ऑनलाइन और ना ही किसी पब्लिकेशन के माध्यम से किसी भी तरह का रिएक्शन दिया था। और ना ही किसी तरह का जवाब देने का इरादा किया था। ये बहुत ही चौंकाने वाली बात है की बिना किसी इंटरव्यू के पोस्ट किया गया। और ऑनलाइन पोस्ट बिना किसी तरह सचाई की जांच किये बिना ही पोसिंग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button