News & Gossip

शशि कपूर के चौथे की रसम में पृथ्वी थिएटर पहुंचा कपूर परिवार और करीबी दोस्त

फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता शशि कपूर का निधन ४ दिसंबर २०१७ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। लम्बे समय से वह बीमारी से झूझ रहे थे। पृथ्वी थिएटर में आज उनके चौथे की रसम में उनके परिवार के सदस्य जिनमे नीतू सिंह, रंधीर कपूर, शशि कपूर के बेटे कुनाल कपूर के अलावा उनके फॅमिली फ्रेंड्स भी शामिल हुए ।

शशि कपूर के अचानक निधन से कपूर परिवार सदमे में था। उनकी अंतिम विदाई के समय भी कई बड़े बॉलीवुड के कलाकार पहुंचे थे। आप को बता दे की शशि कपूर के अंतिम रस्म के समय उन्हें तिरंगे में लिपटा गया था और मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें तीन बंदूकों की सलामी भी दी गयी थी। फिल्म इंडस्ट्री में उनका अद्भुत योगदान रहा है। और उनकी मौत इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अपनी बेहतरीन अदाकारी से भरी कई फिल्मे दी है। वह बचपन से ही फिल्मों में काम करते आये थे। शशि कपूर को सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार के अलावा दादा साहेब फाल्के और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था। उन्होंने ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्मो में चार चाँद लगा दिया था जिनमे नमक हराम, दीवार, सुहाग, रोटी कपडा और मकान, सत्यम शिवम् सुंदरम और कई अन्य फिल्मे शामिल है। शशि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में अभिनेता के चरित्र में बहुत ही कम अभिनय किये है। वह अपने समय के सबसे अधिक मुल्ये लेने वाले एक्टर थे।

वह अपने समय के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर रह चुके है। उन्होंने जिन्नाह और साइड स्ट्रीट्स जैसी फिल्मो में आखरी बार अदाकारी करके फ़िल्मी दुनिया से रिटायरमेंट लेली थी। उन्हें फिल्मफेर अवार्ड में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के सम्मान से नवाज़ा गया था।

Related Articles

Back to top button