News & Gossipviral

गोवा जाते समय लाफ्टर क्वीन भारती सिंह का चेहरा ख़ुशी से चमक रहा था

लाफ्टर की रानी भारती सिंह अपनी शादी को लेकर बहुत खुश है और ख़ुशी से वो फूले नहीं समां पा रही है। हर्ष लिंबाच्या, भारती सिंह के मंगेतर है और जहा तक ये बात हर कोई जनता है की दिसंबर की ३ तारिख को उनकी शादी बड़े ही धूम धाम से गोवा में होने वाली है।

इस गुरुवार को भारती अपनी शादी के लिए रवाना हुई और एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वहाँ कॅमेरों की नज़रो में क़ैद हो गयी। भारती की ख़ुशी उनके चेहरे से साफ़ ज़ाहिर हो रही थी। गोवा जाने के लिए वो अपने परिवार समेत आई हुई थी। नीले रंग के खूबसूरत ड्रेस में जिस पर ऑरेंज रंग की श्रग था। उसमे वह क्यूट लग रही थी। हालाँकि उन्होंने इतना मेक उप नहीं किया हुआ था मगर चूँकि वह एक दुल्हन है तो ज़ाहिर सी बात है की उनके चेरे की चमक में कोई कमी नहीं आयी है। उन्होंने ने हाथो में खूब सारी चूड़ियां पहनी हुई थी। भारती पिछले एक महीने से अपनी शादी की तैयारी में बिजी है। और अपनी शादी की रस्मो में भी उन्हें चैन की साँस लेने का मौक़ा नहीं मिल सका।

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए भारती और हर्ष ने एक प्री वेडिंग फोटो शूट भी बनाया है। इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद भी किया है। और सबने उनकी खूबसूरत जोड़ी की जम कर तारीफ की है। गोवा जाने से पहले भारती के घर पर माता की चौकी रखी गयी थी। जहाँ हर्ष और भारती जमकर नाचे थे। माता की चौकी में उनकी फॅमिली के अलावा कुछ खास दोस्तों को भी बुलाया गया था। माता की चौकी में उन्होंने पिंक और मैरून रंग के कॉम्बिनेशन वाला लेहेंगा पहना था जो की नीता लूला ने डिज़ाइन किया था। हल्दी के फंक्शन में वह पिले रंग का गाउन पेहेंगी और मेहँदी की रस्म के लिए हरे रंग के स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नज़र आने वाली है। शादी के लिए भी भारती पिंक और नीले रंग का नीता लूला का डिज़ाइन किया हुआ लेहेंगा पेहेन्ने वाली है।

Related Articles

Back to top button